Iphone यूजर्स हो जाएं सावधान! हैकर इस फीचर से कर सकते हैं बड़ा नुकसान

अगर आप भी आईफोन यूजर हैं या फिर जल्द ही इसे खरीदने का प्लान कर रहें हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स के बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। जिसके चलते आप हैकर्स का शिकार बनने से खुद को बचा सकते हैं। वैसे तो कंपनी दावा करती है कि, Iphone को हैक नहीं किया जा सकता है, लेकिन हैकर्स ने इसका भी तोड़ निकाल लिया हैं, इस डिवाइस में मौजूद 'Recovery key' की मदद से हैकर इस फोन को हैक कर सकता हैं।
दरअसल आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए अपने डिवाइस में सेफ्टी फीचर्स देता है। जिसकी मदद से यूजर्स अपने फोन को ज्यादा सेफ रखते हैं। लेकिन अब यही फीचर्स आईफोन यूजर्स के लिए खतरा बनने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक आईफोन यूजर का iPhone 14 Pro चोरी हो गया था, जिसके बाद चोरों ने फोन में मौजूद 'Recovery key' की मदद से उसकी एप्पल आईडी का पासवर्ड चेंज कर उसे आईडी से लॉग आउट कर दिया। इसके बाद चोरों ने यूजर के बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल निकाल कर उसका बैंक अकाउंट खाली कर दिया। ऐसे में आपको भी इस फीचर की जानकारी लेनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए।
ऐसे बचा सकते हैं अपना डिवाइस
आप अपने आईफोन को इस खतरे से बचाने के लिए सबसे पहले अपने फोन को अनलॉक करने के लिए एक कस्टम अल्फान्यूमेरिक कोड का यूज करें। इसके बाद iPhone की बायोमेट्रिक सेफ्टी फीचर्स के साथ Face ID और Touch ID को इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको किसी के सामने पास कोड डालने की झंझट नहीं रहेगी।
इसके अलावा स्क्रीन टाइम पासवर्ड को सेफ्टी की एक ऐक्स्ट्रा लेयर का इस्तेमाल कर भी आप अपनी Apple ID को और सिक्योर कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर स्क्रीन टाइम के ऑप्शन पर जाना होगा। पासकोड सेट करने के लिए अब आप को नीचे की ओर स्क्रॉल करना है। जिसके बाद आपको कंटेंट और प्राइवेसी प्रतिबंध पर क्लिक करने का ऑप्शन दिखने लगेगा। यहां क्लिक करने के बाद आप अलॉव चेंजेस में जाकर Account ID Changes के ऑप्शन पर क्लिक कर don't Allow के ऑप्शन पर क्लिक करें। किसी तरह की कोई संदेह होने पर आप इस प्रक्रिया को फिर से अपना कर अपना Apple Account ID Changes बदल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







