Home
News

iPhone vs Android: किसकी सिक्योरिटी है ज्यादा टाइट, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अक्सर लोगों के जेहन में सवाल होता है कि सिक्योरिटी के मामले में एंड्रॉइड बेहतर होता है या आईफोन। इसमें बहुत लोग कन्फ्यूज होते हैं। हालांकि दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं। हाल ही में एक नई अंतरराष्ट्रीय स्टडी में खुलासा हुआ है कि iPhone यूजर्स को Android यूजर्स की तुलना में काफी ज्यादा फ्रॉड और स्पैम मैसेज मिलते हैं।

यह रिपोर्ट उस आम धारणा को चुनौती देती है जिसमें कहा जाता है कि Apple के फोन अधिक सेफ होते हैं।

iPhone vs Android: किसकी सिक्योरिटी है ज्यादा टाइट

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Google और पोलिंग फर्म YouGov द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में सामने आया कि Android यूजर्स को iPhone यूजर्स की तुलना में 58% कम स्कैम मैसेज मिलते हैं। यह सर्वे भारत और ब्राजील समेत कई देशों में 5,000 स्मार्टफोन यूजर्स पर किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कई Android यूजर्स ने कहा कि उन्हें कोई स्कैम मैसेज नहीं मिला, जबकि iPhone यूजर्स ने बड़ी संख्या में फ्रॉड और फिशिंग मैसेज प्राप्त करने की बात कही।

कौन ज्यादा सेफ?

प्रतिभागियों ने बताया कि फेक लिंक वाले मैसेज ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। स्टडी में यह भी पाया गया कि यह अंतर दोनों प्लेटफॉर्म्स iOS और Android के डिफॉल्ट सिक्योरिटी और मैसेज फिल्टरिंग सिस्टम के कारण है। डेटा के अनुसार, iPhone यूजर्स को Android की तुलना में 96% अधिक स्कैम मैसेज मिले।

इन स्मार्टफोन पर विश्लेषण

एक अलग रिपोर्ट में Leviathan Security Group ने iPhone 17, Google Pixel 10, Motorola Razr+ और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे प्रीमियम फोन्स का विश्लेषण किया। इस रिपोर्ट में Google Pixel 10 Pro को सबसे सेफ फोन बताया गया, जिसमें डिफॉल्ट फ्रॉड प्रोटेक्शन सबसे मजबूत पाया गया।

Google के अनुसार, एआई-बेस्ड ऑनलाइन फ्रॉड्स से हर साल दुनिया भर में $400bn से अधिक का नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए Android में AI-बेस्ड सिस्टम हर महीने 10bn से ज्यादा स्पैम कॉल्स और मैसेज ब्लॉक करता है। स्टडी के मुताबिक, Google Pixel 10 सीरीज वर्तमान में सबसे सेफ स्मार्टफोन मानी जा रही है, क्योंकि इसके इनबिल्ट AI फीचर्स यूजर्स को साइबर हमलों और फिशिंग से प्रभावी ढंग से बचाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X