iPhone X 2018 की पहली झलक आई सामने, 6.1 OLED स्क्रीन से होगा लैस
काफी समय से रूमर्स आ रहे हैं कि आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल इस साल तीन नए आईफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी इन स्मार्टफोन को ऐज टू ऐज स्क्रीन, ट्रू डेप्थ कैमरा और आईफोन एक्स की तरह ही नॉच के साथ पेश करेगी। अब ट्विटर पर एक पिक्चर पोस्ट की गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये इस साल आने वाले iPhone X 2018 स्मार्टफोन के 6.1 इंच ऑलेड स्क्रीन पैनल की पहली तस्वीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन आईफोन X का सक्सेस वर्जन होगा।

ट्विटर पर गुरुवार को @laobaiTD ट्विटर यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें मैनुफेक्चरिंग और असेमबलिंग प्लान में डिसप्ले पैनल नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक कैप्शन है "iPhone X 6.1 OLED" हालांकि अभी ये बात साबित नहीं हो सकी है कि ये ऑलेड पैनल आईफोन X 2018 के ही हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से भी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि आईफोन 9 कंपनी इस साल लॉन्च करेगी। इसमें 6.1 इंच का एलसीडी पैनल दिया होगा। इसकी कीमत 550 डॉलर यानी करीब 38,000 रुपए होगी। इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी iPhone X के सक्सेसर वर्जन को बनाने की तैयारी कर रही है, जो 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। अभी तक कंपनी ने किसी भी फोन के बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
अब कथित आईफोन की असेम्बलिंग की तस्वीर सामने आई है, जिसने एक बार फिर आईफोन के फैन्स का इंताजार बढ़ा दिया है। ट्विटर पर यह इमेज 24 मई को पोस्ट की गई थी, लेकिन इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं सामने नहीं ई है।
कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि कंपनी इस साल के आखिर तक iPhone 9 लॉन्च कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी इस फोन को iPhone X 2018 के नाम से भी पेश कर सकती है। इस फोन से जुड़े फीचर्स और ज्यादा जानकारी के लिए ऐपल के फैन्स को कंपनी की तरफ से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications








