iPhone X, अपडेट करते ही हुआ ब्लास्ट
एप्पल कंपनी के नए स्मार्टफोन्स का सभी को इंतजार रहता है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। वैसे ही एप्पल ने पिछले साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X को लॉन्च किया था। एक खबर में सामने आया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान एप्पल iPhone X स्मार्टफोन फट गया। यह खबर आग की लपटो की तरह फैल गई। यह घटना अमेरिका के वॉशिंगटन शहर की है।

क्या था मामला
एप्पल यूजर ने बताया कि उसने 10 महीने पहले एप्पल iPhone X को खरीदा था। अपडेट आने पर यूजर्स फोन को iOS 12.1 में अपग्रेड कर रहा था। इसी दौरान डिवाइस काफी गर्म हो गया और अचानक से फट गया। एप्पल यूजर ने ट्विटर पर एप्पल कंपनी को टैग करते हुए इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद कंपनी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दिखाई। एप्पल ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कंपनी मामले की जांच कर जल्द इस समस्या को सुलझाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी द्वारा इस साल लॉन्च हुए iPhone XR के प्रोडक्शन बूस्ट को कंपनी ने केंसल कर दिया है।
स्मार्टफोन असेंबलर्स Foxconn और Pegatron को iPhone XR के अतरिक्त प्रोडक्शन को रोका गया है। बता दें, Nikkei वेबसाइट के मुताबिक, अब आईफोन एक्सआर का अतिरिक्त प्रोडक्शन नहीं होगा। एप्पल द्वारा iPhone XR को लॉन्च करते समय फोन की कीमत 76,799 रुपए तय की गई थी। इस आईफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। एप्पल ने Foxconn और Pegatron के अलावा स्मॉलर आईफोन असेंबलर्स Wistron को भी ऐसा ही आदेश दिया है। कंपनी को कहा गया है कि इस सीजन में iPhone XR के प्रोडक्शन के किसी भी ऑर्डर को नहीं लिया जाएगा। हालांकि इससे कंपनी को नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








