iPhone X की दिवानगी में ऐसा हुआ लोगों का हाल, देखें ये मजेदार तस्वीरें
iPhone X का इंतजार अब पूरा हो चुका है। 12 सितंबर को ऐपल ने आईफोन 8 और 8 प्लस के साथ ही अपने फ्लैगशिप हैंडसेट iPhone X को पेश किया था। 3 नवंबर से iPhone X भारत समेत दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के पहले iPhone X को इसकी कीमत की वजह से काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा था। हालांकि लंबी-लंबी लाइन में iPhone X खऱीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोगों के चेहरों को देखकर समझा जा सकता है कि उनके लिए कीमत उनकी दिवानगी से बढ़कर नहीं है।

यहां हम आपको दुनिया भर में मौजूद ऐपल के उन फैन्स की मजेदार तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्होंने iPhone X पहली बार अपने हाथ में लिया और इसे खरीदा। इस फोन के क्रेज को देखते हुए कई फोटोग्राफर्स ने लोगों के ऐसे ही रिएक्शन कैमरे में कैद कर लिए, आइए देखते हैं iPhone X की दुनियाभर में दिवानगी की मजेदार तस्वीरें।
#1
ये तस्वीर न्यूयॉर्क के एप्पल स्टोर पर ली गई है। फोन खरीदने के बाद पेमेंट करता युवक।
#
सैन फ्रांसिस्को के ऐपल यूनियन स्क्वायर स्टोर पर भारतीय युवक शालिन मोबी आईफोन x के साथ अपनी खुशी का इजहार करता हुआ।
#3
आईफोन X में का एनिमोजी फीचर यूज करता 6 साल का अध्ययन वाका। फोटो सैन फ्रांसिस्को के एप्पल यूनियन स्क्वायर स्टोर की है।
#4
लंदन में आईफोन के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतार।
#5
लंदन के रिजेंट स्ट्रीट के ऐपल स्टोर में आईफोन x के साथ मार्को पिर्रे (Marco Pierre)।
#6
ऐपल शोरूम के बाहर स्ट्रीट पर अपनी बारी का इंतजार करते ऐपल फैन्स
#7
iPhone X मिलने के बाद खुशी दिखाते हुए आईफोन लवर्स
#8
चीन में आईफोन X खरीदते आईफोन लवर्स


Click it and Unblock the Notifications








