iPhone X के इस वेरिएंट की कीमत में खरीद सकते हैं मर्सिडीज कार
पॉपुलर आईफोन निर्मता कंपनी ऐपल ने इस साल अपनी दसवीं सालगिरह पर नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन पेश कर दिए हैं। इस साल लॉन्च हुए इन आईफोन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है आईफोन X। कंपनी ने इस फोन में शानदार फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं और इस फोन की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है। आईफोन X लॉन्च के बाद से ही अपनी कीमत को लेकर चर्चा में रहा है। अब आईफोन X का एक ऐसा वेरिएंट सामने आया है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। आईफोन X के 64जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 26 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

दरअसल Caviar नाम की एक कंपनी ने आईफोन X के 64जीबी वेरिएंट का Imperial Crown वर्जन पेश किया है। इस इंपीरियल क्राउन वर्जन की खासियत है कि इसे आईफोन एक्स का एक लग्जरी वर्जन बनाया गया है। इसमें फोन का रियर पैनल सोने से बना है जिसमें 300 से ज्यादा सोने के टुकड़ों का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 344 से ज्यादा हीरे अलग-अलग साइज में जड़े हैं। वहीं फोन में 14 बड़े माणिक्य (रूबी) और एक सोने का बैज लगाया गया है।
iPhone X के 64 जीबी वेरियंट वाले इस Imperial Crown वर्जन की कीमत 40471 डॉलर यानी करीब 26,28,400 रुपए है। इस फोन को रिडिजाइन करने वाली कंपनी कैवियर ने आईफोन एक्स के बॉडी को ही डिजाइन किया। फोन के इंटरनल पार्ट्स, फीचर्स और सॉफ्टवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Caviar ने आईफोन एक्स को लग्जरी वर्जन में रिडिजाइन किया हो। कंपनी पहले भी नोकिया 3310 का रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की फोटो वाला वर्जन पेश किया था, जिसकी कीमत 1743 डॉलर थी।


Click it and Unblock the Notifications







