Home
News

OLX पर आ गया iPhone X, जानना चाहेंगे कीमत

By Agrahi

iPhone X की चर्चाएं अब भी जारी हैं. भारी-भरकम प्राइस टैग के साथ आने वाला आईफोन एक्स भारत में चंद मिनटों में ही आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया था. इसके बाद ही ट्विटर पर यूज़र्स ने जमकर इसका मजाक बनाया. अब आईफोन एक्स को OLX पर देखा गया है. यहां फोन की बिक्री ब्लैक में हो रही है.

OLX पर एक दो नहीं बल्कि ढ़ेरों आईफोन X को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है. यहां 64जीबी इंटरनल स्टोरेज से लेकर 256जीबी स्टोरेज तक के वैरिएंट मौजूद हैं. फोन का सिल्वर वैरिएंट सबसे अधिक देखा गया है.

OLX पर आ गया iPhone X, जानना चाहेंगे कीमत

OLX की इस सेल में सबसे मजेदार बात है फोन की कीमत, जो कि सामान्य से लगभग आधी गुना और है. कीमत शुरू करीब 1 लाख रुपए से होती है, जो कि फोन के 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट की है. वहीं 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट आपको 1,50,000 रुपए तक में मिल जाएगा.

OLX पर आ गया iPhone X, जानना चाहेंगे कीमत

यह कीमत अलग अलग है, कुछ सेलर 64जीबी वैरिएंट को 1,60,000 रुपए में भी बेच रहे हैं. जो कि फोन की असली कीमत के दो गुने से कुछ ही कम है. यह सील्ड आईफोन एक्स है.

iPhone X अपने फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से ज्यादा अपनी कीमत के लिए सुर्ख़ियों में है. यह ऐपल का 10वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन है, इसलिए कंपनी ने इसे बाकी आईफोन से बेहतर और अलग बनाया है, जाहिर है कि कंपनी के लिए यह फोन खास भी होगा.

आईफोन एक्स के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत भारत में 89,000 रुपए है, जबकि इसका 256जीबी वैरिएंट मॉडल आपको 1,02,000 रुपए में मिल जाएगा. तो हमें लगता है कि फोन को दोगुनी कीमत के साथ ब्लैक में खरीदने से थोड़ा इन्तजार करना बेहतर होगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone X is being sold on OLX for 150000. This is a 256GB variant and unused. Like this there are many iPhone X which are available with different price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X