Home
News

iPhone X जैसा दिखने वाला Oppo F7 इस तारीख को हो सकता है लॉन्च

By Neha Kashyap

ओप्पो कंपनी का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Oppo F7 इस महीने 26 मार्च तक लॉन्च हो सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस फोन की लॉन्च डेट 26 मार्च शेयर की थी। हालांकि कुछ समय बाद कंपनी ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

ट्वीट डिलीट होने के पहले ओप्पो के फैन्स को हिंट मिल चुका था कि कंपनी आईफोन X की तरह दिखने वाले Oppo F7 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

iPhone X जैसा दिखने वाला Oppo F7 इस तारीख को हो सकता है लॉन्च

कंपनी की तरफ से डिलीट किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि ये फोन आईफोन X की तरह टॉप में नोच के साथ आएगा। साथ ही इस फोन का फ्रंट पैनल और नाम भी सामने आ चुका है। कंपनी ने ट्वीट में लिखा था, "Make way for the all-new #OPPOF7 now with an awesome notch screen. Can you guess who the Indian cricketer is behind the phone?"

इस ट्वीट में कंपनी ने अपने नए ब्रांड अंबेसडर को लेकर भी हिंट दिया है। बता दें कि कंपनी इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को अपना नया ब्रांड अंबेसडर चुन लिया है। ओप्पो एफ7 को पिछले साल लॉन्च ओप्पो F5 का सक्सेस वर्जन कहा जा रहा है।

Oppo F7 बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोन में 6.2 इंच का स्क्रीन होगा, जो FHD+ रिजॉल्यूश के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल और ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस फोन के खास फीचर की बात करें, तो इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यानी कंपनी इस फोन को सेल्फी कैमरा सेंट्रिक फोन कैटेगिरी में पेश करने जा रही है।

फिलहाल इस फोन की बाकी फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को नोच डिजाइन के साथ आईफोन X की तरह लुक वाले इस फोन को लेकर ओप्पो के फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। कंपनी का कहना है कि वह Oppo R15 और Oppo R15 को भी आईफोन X नोच डिजाइन के साथ पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone X look alike like Oppo F7 could be launch on March 26 in India. Oppo initially tweeted the launch date of March 26, though it deleted it later.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X