Home
News

iPhone X होगा ऐपल का सबसे महंगा फोन, 1 लाख से ज्यादा कीमत

By Neha

iPhone निर्माता कंपनी ऐपल आज अपने फ्लैगशिप डिवाइस iPhone X को लॉन्च करने जा रही है। फोन के लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक, iPhone X ऐपल का अब तक का सबसे महंगा फोन होगा। iPhone X की कीमत करीब 1000 डॉलर यानी (67,000 रुपए) से ज्यादा होगी, वहीं इसके "टॉप एंड" वेरिएंट की कीमत 1500 डॉलर यानी लगभग 1,05,000 रुपए होगी।

iPhone X होगा ऐपल का सबसे महंगा फोन, 1 लाख से ज्यादा कीमत

बता दें कि आज iPhon लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार आज रात 10:30 बजे किया जाएगा। ये इवेंट स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा, जो कि ऐपल का हैड ऑफिस है और Cupertino, California में स्थित है। इस इवेंट में iPhone 8 के साथ-साथ कई और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और सबसे खास iPhone X शामिल होंगे।

ऐपल अपने फ्लैगशिप डिवाइस के जरिए मार्केट में मौजूद सभी एंड्राइड फोन को कड़ी टक्कर देने वाला है। कुछ समय पहले ऐपल इंडिया में विवादों में रही थी, जब कंपनी ने सरकार के स्पैम अलर्ट सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने से इंकार कर दिया था। मार्केट एक्सपर्ट का ये भी कहना था कि कंपनी का ये कदम इंडिया में आईफोन के फैन्स को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल इंडिया समेत पूरी दुनिया को इस फोन का इंतजार है।

आज लॉन्च होने वाले प्रॉडक्ट में आईफोन ही नहीं बल्कि सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाइस भी पेश हुआ है। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 आज इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हुआ है। इंडिया में इसकी कीमत करीब 67,900 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone X may cost more then 1 lakh in indian market. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X