आज से बुक करें अपना iPhone X, जानें क्या है भारत में कीमत
ऐपल के पहले फुल स्क्रीन स्मार्टफोन iPhone X के लिए आज से भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो रहे हैं। भारत के साथ ही आज पूरे 55 देशों में यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध होगा, जबकि फोन की सेल नवंबर 3 को शुरू होगी।

भारत में फोन के प्री-ऑर्डर्स की बात करें तो, यह दोपहर 12:31 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। यदि आप इस फोन में इच्छुक हैं तो बता दें की यह फोन आपको फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर प्री-ऑर्डर्स के लिए मिलेगा। साथ ही ग्राहक इस फोन को ऐपल के रिसेलर स्टोर्स पर जाकर भी फोन की बुकिंग करवा सकते हैं।
भारत में iPhone X की कीमत
आईफोन एक्स की कीमत भारत में 89,000 रुपए से शुरू होती है। इस कीमत में आप 64जीबी वर्जन पा सकते हैं, जबकि 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपए से शुरू होती है। इस फोन को सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
एक्सेसरीज़
इसके साथ ही ऐपल ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक्सेसरीज़ की कीमत भी पेश की है। यदि आप अपने फोन के लिए ऐपल के डिज़ाइन किया लेदर और सिलिकॉन केस खरीदना चाहते हैं तो आप 3,500 रुपए की शुरूआती कीमत में इसे खरीद सकते हैं। जबकि आईफोन एक्स लेदर फोलियो को 8,600 रुपए में खरीद सकते हैं।
ये हैं स्पेसिफिकेशन
आईफोन एक्स में 5.8 इंच का super रेटिना डिस्प्ले है, जो की फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें face आईडी, वायरलेस चार्जिंग, ग्लास और सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील बॉडी है। यह फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसका रियर कैमरा डूअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जिसमें नए कलर फ़िल्टर, दीप पिक्सल और इमेज सिग्नल प्रोसेसर मौजूद है।
इन देशों में होगी आज बुकिंग
आईफोन एक्स भारत के साथ 55 देशों में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इनमें एंडोरा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरैन, बेल्जियम, बुल्गारिया, कनाडा, चाइना, क्रोएशिया, सायप्रस, Czech Republic, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्रीनलैंड, गर्नजी, हांगकांग, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, जर्सी, कुवैत, पोलैंड, नॉर्वे, मोनाको, माल्टा, मेक्सिको, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, रूस, जैसे देश शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications