Home
News

मिनटों में सोल्ड आउट हुआ महंगा iPhone X

By Agrahi

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल के अनुसार iPhone X अपनी ओपनिंग सेल के दौरान मिनटों में बिक गया. एयरटेल की यह सेल 3 नवंबर को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर शाम 6 बजे के करीब शुरू हुई.

ऐपल का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन iPhone X एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गया. कंपनी का कहना है कि iPhone X का नया स्टॉक आने पर ग्राहकों को नोटिफाय कर दिया जाएगा.

मिनटों में पूरी हुई सेल से साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐपल फैन्स को कीमत से फर्क नहीं पड़ता है. लोगों ने इस सेल में बढ़चढ़ कर भाग लिया है.

मिनटों में सोल्ड आउट हुआ महंगा iPhone X
iPhone X एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव है. आखिरी स्टॉक तक यह एक अनलॉक डिवाइस की तरह पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा. कंपनी इस डिवाइस को ग्राहकों के घर तक पहुंचाएगी, जिसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है.

बनना पड़ेगा पोस्टपेड ग्राहक
यदि आप एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपको एयरटेल की पोस्टपेड सेवा के लिए अपग्रेड करना होगा. वरना आप इस फोन को नहीं खरीद पाएंगे.

89,000 रुपए है कीमत
iPhone X की कीमत 89,000 रुपए से शुरू है. यह फोन का बेस वैरिएंट है जो 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा. जबकि इसका हाई एंड वैरिएंट 128जीबी के साथ 102,000 रुपए की कीमत का है.

iPhone X की यह कीमत वाकई एक आम इंसान की जेब से काफी परे है. हालांकि फोन की सेल को देखकर लगता है की ग्राहकों को कीमत से फर्क नहीं पड़ता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone X is the most expensive phone but that don't seem to bother its fans. iPhone X sold out within minutes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X