Home
News

iPhone XR की आज शाम 6 बजे से बिक्री होगी शुरू

सितंबर के महीने में अमेरिकन कंपनी एप्पल ने अपने तीन नए आईफोन मॉडल को लॉन्च किया था, जिसमें iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR शामिल हैं। इन तीनों में से iPhone XS, iPhone XS Max की बिक्री भारत समेत कई अन्य देशों में भी शुरू हो चुकी है, लेकिन तीसरे मॉडल iPhone XR की बिक्री अभी तक शुरू नहीं हुई थी। इस फोन की बिक्री आज से शुरू की जा रही है।

 iPhone XR की आज शाम 6 बजे से बिक्री होगी शुरू

आपको बता दें कि iPhone XR की बिक्री आज भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई यूरोपियन देशों में भी शुरू कर दी जाएगी। भारत में यह फोन आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की प्री बुकिंग 19 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी।

iPhone XR की बिक्री शुरू

ग्राहक चाहें तो iPhone XR को Flipkart, Jio और Airtel के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे। इस फोन में पहली बिक्री के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यूजर्स बजाज फिनसर्व कार्ड पर नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी उठा सकते हैं। इसके अलावा सिटी बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर यूजर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से भी 14,999 रुपए की डाउन पेमेंट करके फोन खरीद सकते हैं।

iPhone XR पर ऑफर्स

इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया सेलूलर की साइट से भी यूजर्स iPhone XR को खरीद सकते हैं। वोडाफोन और आइडिया सेलुलर सब्सक्राइबर्स जो वोडाफोन रेड या आइडिया सेलुलर निर्वाण पोस्टपेड का इस्तेमाल कर रहे हैं, 499 रुपये के मासिक किराए पर प्लान के साथ चुनिंदा शहरों में आईफोन एक्सआर फोन को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। जिसके चलते यूजर्स को 48 घंटे के अंदर डिलीवरी का दावा किया जा रहा है।

वहीं वोडाफोन और आइडिया पोस्ट पेड ग्राहकों को आईफोन एक्सआर खरीदने पर ईएमआई ऑपशन और एक साल तक रेंटल पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। जो ग्राहकों के लिए काफी अच्छा मौका होगा। जो ग्राहक आईफोन एक्सएस और आईफोन एक्सएस मैक्स की प्री-बुकिंग वोडाफोन और आइडिया ऑनलाइन स्टोर से करते हैं तो उन्हें कई ऑफर का फायदा भी पहुंचेगा।

iPhone XR के फीचर्स

इसमें कोई संदेह नहीं है कि iPhone XR सभी नए लॉन्च किए गए आईफोनों का सबसे सस्ता है। बता दें, फोन के पहले 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये है। जबकि दूसरा वेरियंट 128 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है। जिसे ग्राहक 81,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं फोन का सबसे हाई ऑपशन 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 91,900 रुपये है। हालांकि iPhone XR फोन की तुलना सीधे तौर पर iPhone XS और iPhone XS Max से नहीं की जा सकती है।

बता दें, iPhone XR ए 12 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है। जिसका मतलब है कि यह एक ही प्राइज रेंज में बाकी आईफोन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। कैमरा और इमेजिंग की बात की जाए तो iPhone XR 12 एमपी कैमरा के साथ आता है। जिसमें एक एफ / 1.8 एपर्चर लेंस, स्मार्ट एचडीआर, ओआईएस, पोर्ट्रेट लाइटिंग और उन्नत बोके के साथ पोर्ट्रेट मोड और डेप्थ कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। इन सबके अलावा फोन में ट्रूडेपथ कैमरा शामिल है। जो फेस आईडी और eSIM support फीचर को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, बैटरी की तुलना की जाए तो iPhone XR फोन की बैटरी लाइफ iPhone XS Max से बेहतर हो सकता है। iPhone XR में काफी सारे कलर ऑपशन दिए गए हैं। बता दें, फोन ब्लैक, व्हाइट, कोरल, ब्लू, येलो, या रेड कलर ऑपशन में उपलब्ध होगा। जो जबरदस्त आईपी 67 रेटिंग के साथ आता है। फोन डस्ट और वाटर और रजिस्टेंट है। iPhone XR ओएलडीडी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है। इसके बजाए, फोन में लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसे बाजार में सबसे उन्नत एलसीडी माना जाता है। iPhone XR की बॉडी ग्लास और एल्यूमिनियम से लैस है और इसका डिस्प्ले 6.1 इंच का है। स्क्रीन पर पिक्सेल डेनसिटी 326 पिक्सेल पर इंच है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sales of the iPhone XS, iPhone XS Max have also begun in many other countries including India, but sales of the third model iPhone XR have not yet started. The sale of this phone is being started from today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X