Home
News

IPL 2018: क्रिकेट देखने के साथ पैसे कमाने का मौका

By Devesh Jha

इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल का 11वां सीजन शुरू हो चुका है और इसके काफी मैच खेले भी जा चुके हैं। आईपीएल का सीजन आते ही क्रिकेट प्रेमियों पर क्रिकेट का ऐसा बुखार चढ़ता है कि वो पूरे सीजन भर नहीं उतर पाता है।

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग मानी जाती है। पिछले 10 सालों में हर साल आईपीएल के आयोजन के वक्त कई प्रकार की नई चीजें दर्शकों के सामने आती है।

इस साल भी आईपीएल के आयोजकों ने अपने दर्शकों के लिए कुछ खास व्यवस्था की है।

IPL 2018: क्रिकेट देखने के साथ पैसे कमाने का मौका

दर्शक ना सिर्फ आईपीएल का मैच देखेंगे बल्कि उसे देखकर प्राइज भी जीत सकते हैं। इस बार क्रिकेट फैन आईपीएल के मैचों को देखने के साथ-साथ उससे कई प्राइज भी जीत सकते हैं।

Xiaomi Redmi 3s Prime Five Features (Hindi)

इस आईपीएल सीजन में मैच देखने के लिए दो एप्लिकेशन सबसे ज्यादा उपयोग की जा रही है। एक हॉटस्टार और दूसरी जीयो।

और भी हैं ऐप्स-

और भी हैं ऐप्स-

इन दोनों एप्स में आप ऑन लाइन मैच तो देख ही सकते हैं साथ में अपने क्रिकेट दिमाग और अनुभव के साथ कुछ गेम भी सकते हैं। जिसमें अच्छा खेलने से आपको प्राइज भी दिया जाएगा। इन दोनों एप्स के अलावा भी कई एप्स हैं जो आपको क्रिकेट गेम्स खेलने और प्राइज जीतने का मौका दे रहे हैं। प्रीडिक्शन गेम्स, फैंटेसी लीग और क्रिकेट क्विज के जरिए आप कई ईनाम अपने नाम कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ एप्स के बारे में हम आपको बताते हैं।

1. जीयो क्रिकेट प्ले एलोंग

1. जीयो क्रिकेट प्ले एलोंग

माई जीयो एप के जरिए आप जीयो क्रिकेट भी खेल सकते हैं। जीयो क्रिकेट 11 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध हैं और इसके लिए जीयो सिम के रहने की भी जरूरत नहीं है। यह एक प्रीडिक्सन गेम हैं। इसमें आपको बताना होता है कि अगले ओवर या अगली गेंद में क्या होना वाला है। अगर आप सही जबाव देते हो तो आपको प्वाउंट्स मिलते हैं और उसके आधार पर जीयो ने कई ईनामों की भी घोषणा की है।

2. ड्रीम 11-

2. ड्रीम 11-

आजकल आईपीएल मैच के दौरान आपने टीवी में ड्रीम इलेवन का एड जरूर देखा होगा। ड्रीम इलेवन एक बढ़िया फेनटेसी गेम हैं। इसमें रजिस्टर्ड करने के बाद आपको अपनी एक टीम चुननी पड़ती है। आईपीएल में अगला मैच जिन दो टीमों के बीच होने वाला है।

उन टीमों के सभी खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी आपको चुनना पड़ता है। इसमें विकेट कीपर, बल्लेबाज और गेंदबाज तीनों का अलग-अलग विक्लप आपको मिल जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों के लिए क्रेडिट प्वाउंट्स होते हैं। आपको कुल 100 क्रेडिट प्वाउंट्स दिए जाते हैं जिनमें से आपको 11 खिलाड़ी चुनने हैं।

इन 11 खिलाड़ियों में से आपको किसी एक को कप्तान और उप-कप्तान चुनना पड़ता है। इन खिलाड़ियों में से जितने ज्यादा प्वाउंट्स वाले खिलाड़ी जितना अच्छा खेलेंगे, आपको उतना ज्यादा फायदा होगा। इस गेम को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें पहली बार जुड़ने पर आपको 100 रु का ईनाम भी दिया जाएगा।

 

3. हॉट स्टार-

3. हॉट स्टार-

हॉटस्टार में भी ऐसा ही प्रीडिक्सन गेम खेलने की सुविधा है। जिसमें आपको अगले बॉल का रिजल्ट बताकर पेटीएम, यात्रा डॉट कोम जैसी चीजों के कूपन्स और प्राइज जीतने हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This IPL season, the partners and apps provide you with more options that let you win exciting prizes and earn money.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X