IPL 2023: IPL मैच ऑनलाइन कैसे देखें, चेक करें jio के सभी प्लान और डिटेल्स यहां

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 31 मार्च से शुरू होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी अपने घरों में आराम से टीवी पर या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैचों को लाइव देख सकते हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि इस साल OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉटस्टार के पास कोई अधिकार नहीं है। इस बार Reliance Jio Cinema पर IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की मेजबानी करेगा।
इसके अलावा, Viacom 18 ने बीसीसीआई को 20,500 करोड़ रुपये देकर इस सीजन के लिए भारत में होने वाले मैचों को लाइव स्ट्रीम करने के अधिकार हासिल कर किया है। तो, क्रिकेट प्रेमी मैचों को लाइव ऑनलाइन या टीवी प्रसारण के जरिए देख सकते हैं। अगर आप भी अपने घर पर आराम से आईपीएल का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं, तो आप एक शानदार अनुभव के लिए इन मैचों को ऑनलाइन या टीवी पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
चलिए जानते हैं IPL 2023 को ऑनलाइन और टीवी पर कहां और कैसे देख सकते हैं।

IPL 2023 के मैच ऑनलाइन कहां देखें
आईपीएल 2023 के लिए Viacom 18 ने डिजिटल अधिकार हासिल कर लिए हैं जबकि डिज्नी स्टार ने टीवी अधिकार बरकरार रखा है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस प्रसारण को 12 अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
Jio Cinema ने घोषणा की है कि IPL लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए खेल को बदलते हुए, IPL 2023 को फ्री में लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। Jio Cinema सभी 410 मैचों को 4K रिजॉल्यूशन में और कई कैमरा एंगल के साथ फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा। यूजर्स स्कोर और पिच हीट मैप जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा , मैच ओटीटी सब्सक्रिप्शन की जरुरत के बिना सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों में अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 भाषाओं में लाइव किया जाएगा। Jio Cinema इस सीजन में फ्री में एक मल्टीकैम सुविधा भी प्रदान करता है।
Jio का 3GB डेटा वाला प्लान
इस बीच, Reliance Jio ने 219 रुपये, 399 रुपये और 999 रुपये की कीमत वाले 3 नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान 3GB डेली डेटा कैप, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 5G बेनिफिट्स के साथ 40GB तक डेटा ऑफर करते हैं।
Jio 5G का डेटा ऐड-ऑन पैक
ये सभी प्लान Jio 5G वेलकम ऑफर के तहत आते हैं। इसलिए एलिजिबल यूजर्स फ्री में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क पर इंटरनेट डेटा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, Jio ने 222 रुपये, 444 रुपये और 667 रुपये की कीमत वाले नए डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं, ताकि दर्शकों को ऑनलाइन मैचों की स्ट्रीमिंग करते समय डेटा की कमी न हो सके।


Click it and Unblock the Notifications








