Home
News

अपने फोन पर लीजिए IPL मैचों का मजा

अगर आप क्रिकेट लवर हैं तो आईपीएल के मैचों का आनंद तो जरूर ले रहे होंगे। लेकिन हर समय टीवी के सामने रहना मुमकिन नहीं हैं। इसलिए हिन्‍दी गिजबोट आपके लिए कुछ ऐसी मोबाइल एप्‍लीकेशन लाया है जिसकी मदद से आप अपने स्‍मार्टफोन में आईपीएल के स्‍कोर के अलावा लाइव मैचों से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। वैसे बीसीसीआई ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बीसीसीआई पल्स इनोवेशन (BCCI pulse invoation) नाम की एक एप्‍लीकेशन भी लांच की है।

अपने फोन पर लीजिए IPL मैचों का मजा

आईफोन
आईफोन के लिए ऑफीशियल बीसीसीआई की आईपीएल टी 20 एप्‍लीकेशन उपलब्‍ध है जिसे आप बीसीसीआई की साइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आईट्यून स्‍टोर में आईपीएल टी 20 नाम से एक एप्‍लीकेशन उपलब्‍ध है जिसे आप अपने आईफोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

एंड्रायड फोन
एंड्रायड मोबाइल यूजरों के लिए वैसे तो गूगल प्‍ले में कई क्रिकेट एप्‍लीकेशन मौजूद हैं, जिनमें से आईपीएल लाइव स्‍ट्रीम, आईपीएल टीवी एप्‍लीकेशन काफी पॉपुलर हैं, इन एप्‍लीकेशनों की मदद से आप फोन में लाइव मैच के साथ लाइव स्‍कोर कभी कभी देख सकते हैं।

विंडो फोन
विंडो फोन्स भले एंड्रायड के मुकाबले ज्‍यादा पॉपुलर न हो लेकिन जानकारों के अनुसार अगला दौर विंडो फोन्स का ही होगा। आईपीएल मैचों का लाइव स्‍कोर जानने के लिए आप अपने विंडो फोन में आईपीएल 5 2012 एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन में क्रिकेट, बाल बाए बाल जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X