iPlanet ने बेंगलुरु में भारत के सबसे बड़े Apple प्रीमियम पार्टनर स्टोर को किया लॉन्च, जाने ऑफर
iPlanet : भारत के Apple प्रीमियम पार्टनर ने आज, 15 दिसंबर, 2023 को अपना सबसे बड़ा स्टोर ओपेन किया है। यह उद्घाटन, कंसोलिडेटेड प्राइवेट के प्रबंध निदेशक राकेश रामानंद के नेतृत्व में किया गया है।

बेंगलुरु के इंदिरानगर में स्थित, iPlanet अपने Apple एक्सपर्ट के साथ एक अच्छा Apple अनुभव प्रोवाइट करता है। जहां ग्राहक लेटेस्ट iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, AirPods, HomePod डिवाइस और अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ अलग-अलग Apple प्रोडक्टो और सर्विस का पता लगा सकते हैं।
Apple के प्रोडक्टों के बारे में जानकारी
iPlanet ने एक इन्फ्लुएंसर वर्कशॉप की मेजबानी की जिसने Apple की रचनात्मक शक्ति का खुलासा किया गया। इस इवेंट ने iPhone, Mac और Apple Watch पर ध्यान केंद्रित करते हुए Apple के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान, मौजूद लोगों ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एप्पल वॉच स्पेशलाइजेशन वाले पेशेवरों से बातचीत की। उन्होंने निर्देशित स्टोर टूर भी शुरू किया और कोशन और आन्सर सेशन में भाग लिया।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दोबारा बेचें
बता दें कि यूज किए गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दोबारा बेचने के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस कैशिफाई, आईफोन पर 8000 रुपये तक का एक्सक्लूसिव एक्सचेंज बोनस दे रहा है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो अपने पुराने iPhone को अपग्रेड करना चाहते हैं और जो Android यूजर्स iPhone पर स्विच करना चाहते हैं।
AppleCare सर्विस के साथ प्रोटेक्ट+ पर 50% की छूट
लॉन्च के दौरान iPhones के लिए AppleCare सर्विस के साथ प्रोटेक्ट+ पर 50% की छूट के साथ सर्विफाई उत्सव में शामिल हुआ। वहीं ग्राहक इस दौरान मैकबुक पर 10,000 रुपये तक के तत्काल एचडीएफसी कैशबैक और 10,000 रुपये तक के कैशिफाई एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।
700 रुपये का मूवी वाउचर
Paytm app के ग्राहकों को 700 रुपये का मूवी वाउचर जीतने का भी मौका मिलेगा। पेटीएम पोस्टपेड और वॉलेट ग्राहक इस लॉन्च के दौरान सभी प्री-बुकिंग के लिए 300 रुपये से 700 रुपये तक के डिस्काउंट वाउचर के लिए पात्र हैं। बता दें कि ये विशेष ऑफर 15 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक इन-स्टोर प्रमोशन के साथ उपलब्ध कराए गए हैं।
iPlanet के दक्षिण भारत के 17 शहरों में 41 से ज्यादा स्टोर और 36 सर्विस सेंन्टर हैं। नया डिजाइन किया गया स्टोर 3,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रोवाइट करता है।
भारत में Apple के हॉबी स्टोर्स में Apple-सर्टिफाइड काउंसलर काम करते हैं जो यह कंफर्म करते हैं कि ग्राहकों को बेस्ट शॉपिंग गाइडलाइन मिल सके।
इस लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, iPlanet सभी Apple प्रोडक्टो पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रहा है, यह ऑफर 15, 16 और 17 दिसंबर तक रहेगा।
Apple प्रोडक्टो पर मिलने वाले आकर्षक छूट
1 - iPhones पर 18,000 तक की छूट
2 - एक्सचेंज पर iPhones की EMI 1,501 से शुरू होती है
3 - मैक पर 64,980 रुपये तक की छूट
4 - एक्सचेंज पर मैकबुक EMI 2,299 से शुरू होती है
5 - Apple वॉच पर 15% तक की छूट
6 - Apple Watches की EMI 1,059 से शुरू है
7 - AirPods और AirPods Pro पर 13% की छूट
8 - किसी भी आईपैड मॉडल पर फ्लैट 12 छूट
9 - iPhones के लिए Apple केयर सर्विस के साथ प्रोटेक्ट+ पर 50% तक की छूट
नए स्टोर के लॉन्च को चिह्नित करने के लिए, iPlanet एक 3-दिवसीय कार्निवल की मेजबानी कर रहा है जिसमें 29 फरवरी 2024 तक हर हफ्ते Apple प्रोडक्ट वर्कशॉप, टैलेंट शो,योगा वर्कशॉप, Apple एक्सपीरियंस एरिया शामिल होंगी।


Click it and Unblock the Notifications








