iQOO 11 5G की भारत में पहली सेल आज से होगी शुरू

iQOO 11 5G : कुछ ही दिनों पहले दुनिया सा सबसे फास्ट फोन iQOO 11 5G जिसने भारत में मुंह दिखाई की है आज से अपनी पहली सेल के लिए तैयार है। साथ ही आपको बता दें बिना किसी शक के ये स्मार्टफोन दूसरे स्मार्टफोन को बराबर की कड़ी टक्कर देने वाला है और आज से आप iQOO 11 5G को अमेज़न पर खरीद सकते है।
नए लॉन्च के बारे में बात करते हुए, निपुन मार्या जो की iQOO इंडिया के सीईओ है उन्होंने कहा, "iQOO में, हमारा प्रयास अपने यूजर्स के लिए बढ़िया से बढ़िया मोबाइल पेश करना है जो हाई टेक्नोलॉजी और हाई परफॉरमेंस के साथ आता हो। हम इस साल का अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 11 5G लाने के लिए बहुत खुश हैं, जो प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ आता है।"
iQOO 11 5G Sale
iQOO 11 5G शुक्रवार यानि की आज 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए Amazon India या iQOO ई-स्टोर पर जा सकते हैं। iQOO 11 5G दो कलर ऑप्शन- लेजेंड और अल्फा में उपलब्ध होगा।
iQOO 11 5G: Price and Bank Offers
IQOO 11 5G का बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 59,999 रुपये है। 16GB+256GB वैरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो, उपभोक्ता HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करके iQOO 11 5G पर 5,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इन दोनों ऑफर्स के बाद, iQOO 11 5G को 51,999 रुपये और 56,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
| PRICE | RS 59,999 (8GB+256GB) | RS 64,999 (16GB+256GB) |
| HDFC & ICICI offer | Rs 5,000 | Rs 5,000 |
| Exchange bonus | Rs 3,000 | Rs 3,000 |
| Effective price | Rs 51,999 | Rs 56,999 |
iQOO 11 5G: Features
iQoo 11 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच E6 AMOLED डिस्प्ले है। iQoo 11 5G Android 13 पर चलेगा, जिसके ऊपर कंपनी का खुद का OxygenOS hai। इसके साथ ही iQoo 11 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो iQOO 115G में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 लेंस, 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। आगे की तरफ, बेदाग सेल्फी लेने के लिए 16-मेगापिक्सल का स्नैपर है।


Click it and Unblock the Notifications








