Home
News

ताकतवर फोन! iQOO 15 की जल्द होगी एंट्री, मिलेगी IP68+IP69 रेटिंग और 7000mAh बैटरी

स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने वाला है। कंपनी लगातार इस डिवाइस को लेकर नए-नए टीजर साझा कर रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी ने यह साफ कर दिया है कि iQOO 15 कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

 iQOO 15 की जल्द होगी एंट्री

धूल और पानी से सेफ्टी

  • iQOO ने वीबो पर घोषणा की है कि iQOO 15 को IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी।
  • IP68 का मतलब है कि फोन पूरी तरह डस्टप्रूफ होगा और पानी में डूबने पर भी सुरक्षित रहेगा।
  • वहीं IP69 रेटिंग फोन को हाई-टेम्परेचर और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी बचाएगी।

यह फीचर इसे उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल करता है जो हर तरह की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टिके रह सकते हैं।

नया 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर

iQOO 15 में नेक्स्ट-जेनरेशन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह और भी तेज और सुरक्षित होगा। खास बात यह है कि यह गीली उंगलियों से भी फिंगरप्रिंट रिकग्नाइज कर सकेगा।

बैटरी और चार्जिंग

यह फोन कंपनी का पहला फ्लैगशिप होगा, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 7,000mAh से बड़ी बैटरी होने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें iQOO की Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी भी होगी, जो गेमिंग या वीडियो देखने के दौरान बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करेगी।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

  • iQOO 15 को पावर देगा Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक जाएगी।
  • इसमें 6.85-इंच 2K 8T LTPO Samsung Everest डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3,200Hz टच रिस्पॉन्स के साथ आएगा।
  • डिस्प्ले परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी का खुद का Q3 गेमिंग चिप भी मौजूद होगा।

स्पष्ट है कि iQOO 15 सिर्फ एक अपग्रेड नहीं बल्कि एक 'गेम-चेंजर' फ्लैगशिप फोन साबित हो सकता है। दमदार बैटरी, अल्ट्रा-फास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर, वायरलेस चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप इसे सीधा टॉप प्रीमियम कैटेगरी में खड़ा कर देंगे। अब फैन्स को इसके लॉन्च डेट और कीमत का बेसब्री से इंतजार है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X