जल्द आ रहा iQOO 15, लॉन्च से पहले डिजाइन समेत कई चीजों का खुलासा
iQOO 15 चीन में आधिकारिक लॉन्च से कुछ ही हफ्ते दूर है, लेकिन लीक्स और टीजर ने पहले ही इस फोन की झलक साफ कर दी है। नए डिजाइन से लेकर दमदार हार्डवेयर अपग्रेड तक, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO की लाइनअप को और ऊंचा ले जाने वाला है।
आइए जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स, कैमरा, भारत में लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी सारी जानकारी।

iQOO 15 डिजाइन
फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो स्क्वायर-शेप्ड मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ होगा। कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन टीज किए हैं-एक मार्बल जैसा फिनिश और दूसरा "Lingyun" नाम का स्टाइलिश शेड। इसके अलावा फोन में मेटलिक फ्रेम, राइट-एंगल कॉर्नर और साइड फ्रेम में RGB लाइट स्ट्रिप भी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें IP68 या IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस भी दिया जा सकता है।
iQOO 15 स्पेसिफिकेशन (संभावित)
डिस्प्ले: 6.8-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन, 2K रेजॉल्यूशन और अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स मिलेंगे।
टेक्नोलॉजी: सैमसंग का लेटेस्ट LTPO पैनल, AR एंटी-ग्लेयर कोटिंग और Pol-less डिपोलराइजेशन टेक्नोलॉजी
कैमरा: ट्रिपल 50MP सेटअप - प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (सीरीज में पहली बार)
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
रैम और स्टोरेज: LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज
अतिरिक्त फीचर: हाई-परफॉर्मेंस के लिए डेडिकेटेड गेमिंग चिप की भी संभावना
iQOO 15 लॉन्च और कीमत (संभावित)
iQOO 15 चीन में अक्टूबर 2025 में लॉन्च होगा और प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं। भारत में इसकी एंट्री नवंबर 2025 की दूसरी छमाही तक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹59,999 से कम रखी जा सकती है, जिससे यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की रेस में एक मजबूत दावेदार साबित होगा।
कुल मिलाकर, iQOO 15 अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम के दम पर भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications








