Home
News

iQOO 15 के प्री-ऑर्डर शुरू, लीक में हुआ कीमत का खुलासा, जानें डिटेल

भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीजन इस वक्त चरम पर है। OnePlus 15, Realme GT 8 Pro और OPPO Find X9 के बाद अब बारी है iQOO 15 की, जो 26 नवंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, साथ ही इसकी भारत कीमत का बड़ा लीक सामने आया है।

खास बात यह है कि iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या पहले ही बता चुके हैं कि इस बार कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और लीक कीमत ने इसे लगभग कन्फर्म कर दिया है।

iQOO 15 के प्री-ऑर्डर शुरू, लीक में हुआ कीमत का खुलासा

iQOO 15 के प्री-ऑर्डर्स शुरू‌

iQOO 15 को Amazon और iQOO India स्टोर पर Priority Pass के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है।

पास की कीमत: ₹1,000 (अंतिम खरीद में एडजस्ट हो जाएगी)

फायदे

  • मुफ्त iQOO TWS 1e ईयरबड्स
  • 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी
  • प्रायोरिटी डिलीवरी

खरीदारी की विंडो: 20 नवंबर शाम 6 बजे से 28 नवंबर रात 11:59 बजे तक। यह लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। इस्तेमाल न करने पर ₹1,000 रिफंड हो जाएगा।

iQOO 15 की कीमत लीक

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Amazon की लिस्टिंग के आधार पर जो कीमत साझा की है, वह काफी चौंकाने वाली है।

  • 12GB + 256GB वेरिएंट: ₹72,999
  • 16GB + 512GB वेरिएंट: ₹79,999

यह कीमतें OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro जितनी ही हैं। दिलचस्प बात यह है कि CEO निपुण मार्या ने अनुमानित कीमत ₹65,000 - ₹70,000 के बीच बताई थी, लेकिन बैंक ऑफर्स और हाइप को देखते हुए वास्तविक कीमत अधिक हो सकती है। याद रहे, पिछले साल का iQOO 13 सिर्फ ₹54,999 में लॉन्च हुआ था यानि इस बार कीमत में बड़ा उछाल तय है।

पावरफुल परफॉर्मेंस

iQOO 15 क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर चलता है। फोन में भारी उपयोग और गेमिंग के लिए 8000mm² VC कूलिंग सिस्टम और इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप है, जो 2K रेजोल्यूशन पर 144 FPS गेमिंग का समर्थन करता है। यह फोन को गेमर्स के लिए सबसे पावरफुल विकल्पों में शामिल करता है।

  • 50MP के तीन सेंसर + 100x डिजिटल जूम
  • iQOO 15 में रियर पर मिलता है।
  • 50MP मेन कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, 100x डिजिटल जूम)

पेरिस्कोप कैमरा लंबी दूरी की तस्वीरों को और ज्यादा शार्प एवं डिटेल्ड बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग

  • 7,000mAh बैटरी
  • 100W वायर्ड चार्जिंग
  • 40W वायरलेस चार्जिंग

iQOO 13 की तुलना में बैटरी क्षमता में बड़ा अपग्रेड दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X