Home
News

iQOO 15 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7000mAh बैटरी

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा।

iQOO की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोन क्या खूबियां मिलेंगी और इसके बारे में क्या डिटेल मिल चुकी है। आइए जानते हैं।

iQOO 15 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

iQOO 15 भारत लॉन्च टाइमलाइन

iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए कन्फर्म किया है कि iQOO 15 नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि यह स्मार्टफोन चीन में 20 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। प्रोमोशनल इमेज से यह साफ हुआ है कि भारतीय वर्जन में भी Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और OriginOS 6 दिया जाएगा।

गेमिंग और परफॉर्मेंस फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि iQOO 15 में Q3 गेमिंग चिप दी जाएगी, जो कुछ गेम्स में 144fps गेमप्ले देने में सक्षम होगी। साथ ही इसमें 8K वेपर चेंबर डोम कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे हेवी गेमिंग के दौरान भी फोन ठंडा बना रहेगा।

डिस्प्ले और कैमरा

iQOO 15 में 6.85-इंच 2K 8T LTPO डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

  • 50MP प्राइमरी सेंसर
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम)
  • 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबी बैकअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X