Home
News

iQOO 15 vs iQOO 13: क्या वाकई दोनों स्मार्टफोन एक जैसे हैं? पढ़ें पूरा कंपेरिजन

iQOO 15 की भारतीय मार्केट में एंट्री 26 नवंबर को होने वाली है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। कंपनी इसे गेमिंग-केंद्रित फोन बता रही है और इस बार कई बड़े अपग्रेड भी देने जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि ब्रांड ने iQOO 14 को स्किप करते हुए सीधे iQOO 15 लॉन्च करने का फैसला किया है।

पहली नजर में दोनों फोन डिजाइन और पोजिशनिंग में काफी हद तक मिलते-जुलते भी लगते हैं। दोनों में हाई-एंड परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग मौजूद है। iQOO 15 में बड़े बदलाव किए गए हैं जो बैटरी लाइफ और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। आइए, जानते हैं iQOO 15 और iQOO 13 के बीच पूरा कंपेरिजन।

iQOO 15 vs iQOO 13: क्या वाकई दोनों स्मार्टफोन एक जैसे हैं?

iQOO 15 vs iQOO 13: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iQOO 15 साफ विजेता बनकर निकलता है।

  • iQOO 15 का AnTuTu स्कोर 4,009,000 है।
  • जबकि iQOO 13 का स्कोर 2,806,000 है।
  • यह लगभग 43% ज्यादा परफॉर्मेंस है। GeekBench 6 में भी अंतर साफ दिखता है।
  • iQOO 15: 3641 (सिंगल-कोर)
  • iQOO 13: 3070 (सिंगल-कोर)

रियल-वर्ल्ड में इसका मतलब है कि iQOO 15 3D गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और हेवी मल्टीटास्किंग में ज्यादा तेज, ज्यादा ठंडा और ज्यादा स्मूद चलता है।

iQOO 13 vs iQOO 15: बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि iQOO 13 में 6150mAh बैटरी दी गई है। 850mAh का यह अंतर लंबे स्क्रीन-ऑन टाइम और ज्यादा रनटाइम में साफ दिखता है, खासकर गेमर्स और स्ट्रीमर्स के लिए।

iQOO 15 में 40W वायरलेस चार्जिंग भी है, जो iQOO 13 में नहीं मिलती। हालांकि iQOO 13 में वायर्ड 120W सुपरफास्ट चार्जिंग मिलती है, जो iQOO 15 के 100W से अधिक है। लेकिन बड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग iQOO 15 को बढ़त देते हैं।

iQOO 15 vs iQOO 13: क्या वाकई दोनों स्मार्टफोन एक जैसे हैं?

iQOO 15 vs iQOO 13: कैमरा

कैमरे में भी iQOO 15 को बढ़त मिलती है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, जिससे दूर के सब्जेक्ट और पोर्ट्रेट शॉट्स ज्यादा शार्प और साफ आते हैं। iQOO 13 की खासियत इसकी 960FPS स्लो-मोशन वीडियो है, जो क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी है। कुल मिलाकर, iQOO 15 फोटोग्राफी में अधिक बेस्ट है, जबकि iQOO 13 वीडियोग्राफी में बेहतर फ्लेक्सिबल देता है।

सॉफ्टवेयर

iQOO 15 में Android 16 मिलेगा, जबकि iQOO 13 पर Android 15 है।

  • नए OS के फायदे
  • बेहतर ऑप्टिमाइजेशन
  • ज्यादा प्राइवेसी
  • एडवांस AI फीचर्स
  • लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट

टेक-सेवी और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए यह बड़ा फायदा है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

iQOO 15 में Bluetooth 6.0 है, जो तेज ट्रांसमिशन, बेहतर ऑडियो स्टेबिलिटी और मल्टी-डिवाइस कनेक्शन में मजबूती देता है। iQOO 13 में Bluetooth 5.4 मिलता है।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में दोनों फोन प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड के साथ आते हैं। iQOO 15 में थर्मल कंट्रोल थोड़ा बेहतर है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो देखने में भी आराम मिलता है।

फाइनल वर्डिक्ट

दोनों फोन पावर-हंग्री यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, लेकिन 2025 में iQOO 15 ज्यादा बेहतर चॉइस बनकर सामने आता है। खासकर इन फीचर्स की वजह से...

  • बेहद शक्तिशाली परफॉर्मेंस
  • बड़ी 7000mAh बैटरी
  • वायरलेस चार्जिंग
  • बेहतर कैमरा सिस्टम
  • नया Android 16
  • Bluetooth 6.0 सपोर्ट

वहीं, iQOO 13 अभी भी उन यूजर्स के लिए शानदार है जिन्हें 120W सुपरफास्ट चार्जिंग और 960FPS स्लो-मोशन वीडियो की जरूरत है। लेकिन लॉन्ग-टर्म में परफॉर्मेंस, बैटरी और फीचर्स को देखते हुए iQOO 15 आगे निकल जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 15 vs iQOO 13 full comparison. Performance, battery, camera, software and design differences explained. Find out which iQOO phone offers better value in 2025.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X