Home
News

iQOO 15R vs iQOO 13: लॉन्च से पहले जानें कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में कितना होगा बड़ा फर्क

Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 पेश किया है और अब कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन 24 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। iQOO इंडिया के CEO निपुण मर्या ने X पर इसका ऑफिशियल टीजर शेयर किया है, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा डिजाइन की पुष्टि होती है।

हालांकि, कंपनी ने अभी iQOO 15R के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के जरिए कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यहां हम iQOO 15R और iQOO 13 के बीच कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़े सभी बड़े अंतर बता रहे हैं।

iQOO 15R vs iQOO 13: कीमत, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा फर्क

iQOO 15R vs iQOO 13: डिस्प्ले और कैमरा

iQOO 15R में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, iQOO 13 में थोड़ा बड़ा 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कैमरा की बात करें तो iQOO 15R में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है, इसके साथ 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है। दूसरी ओर, iQOO 13 एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में भी फोन 32MP कैमरा ऑफर करता है।

प्रोसेसर और बैटरी

परफॉर्मेंस के मामले में iQOO 15R को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसके साथ Q2 गेमिंग चिप मिलने की भी उम्मीद है। वहीं, iQOO 13 में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है, जो Supercomputing Chip 2 के साथ आता है। बैटरी सेगमेंट में iQOO 15R बढ़त बनाता नजर आ रहा है। इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, iQOO 13 में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO 15R vs iQOO 13: भारत में कीमत

लीक्स के मुताबिक, iQOO 15R की कीमत भारत में लगभग ₹45,999 हो सकती है। वहीं, iQOO 13 को भारत में ₹54,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, iQOO 15R से जुड़ी सभी जानकारियां फिलहाल लीक और अफवाहों पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X