iQoo लाया 6 महीनें में 10 लाख तक कमाने का मौका, यहां जानें सभी डिटेल्स

iQOO इंडिया आपको 10 लाख रुपये जीतने का मौका दे रहा है। दरअसल iQOO अपने पहले चीफ गेमिंग ऑफिसर (CGO) की तलाश कर रहा है। जिसे कंपनी 6 महीने में 10 लाख तक रुपये का भुगतान करेगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक खास सब डोमेन तैयार किया है, जिसमें इस मुहीम की सभी डिटेल्स दिए गए हैं। हालांकि इस पद के लिए कंपनी के पास आवेदन आने भी शुरू हो चुके हैं। तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
चीफ गेमिंग ऑफिसर की तलाश कर रहा iQOO
iQOO इंडिया ने इसके लिए बकायदा प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमें इस बात की जानकारी दी है कि, iQOO भारत को एक ऐसे चीफ गेमिंग ऑफिसर की तलाश है, जिसे गेमिंग में दिलचस्पी हो और उसकी उम्र 25 वर्ष से कम हो। कंपनी की मानें तो चीफ गेमिंग ऑफिसर को न केवल iQOO टीम के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है, बल्कि विश्व स्तर पर वह टॉप गेमर्स और गेमिंग कम्युनिटी के साथ भी अपने एक्सपीरियंस को साझा कर सकता है।
इसके अलावा युवा को अपनी टीम के साथ ही देश भर के जाने-मानें गेमर्स और गेमिंग कम्युनिटी के साथ सहयोग करने का भी मौका मिल रहा है। iQOO का चीफ गेमिंग ऑफिसर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेगा। जिसका मुख्य काम गेमर्स के लिए एक फुल स्मार्टफोन पैकेज बनाने के लिए गेमिंग इनसाइट्स का आदान-प्रदान करना होगा। जिसके तहत Gaming Style, Game Play, Presentation और Game Interpretation को शामिल किया गया है।
इस तारीख तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
अगर आपकी उम्र 25 वर्ष से कम है और आपको भी गेमिंग दिलचस्पी है तो आप iQOO की आधिकारिक वेबसाइट या फिर इंस्टाग्राम हैंडल से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 मई, 2023 से शुरू कर दी गई है जो 11 जून, 2023 तक चलेगी। आपको आवेदन से पहले इस प्रतियोगिता के नियम और शर्तों को एक बार जरूर पढ़ लें।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, अपना इंस्टाग्राम यूजर नेम/यूआरएल और अपने शहर का नाम भरना होगा। इसके साथ ही आपको यह भी बताना होगा कि, कौनसा गेम आपको खेलना पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications








