Home
News

गेमिंग का मजा दोगुना, आ रहा पावरफुल परफॉर्मेंस और 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, इतनी होगी कीमत

iQOO Neo 10 की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। फोन को 26 मई को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है, साथ में एक डेडीकेटेड Q1 गेमिंग चिप भी मिलेगी। फोन ने अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में 2.42 मिलियन प्वाइंट हासिल किए हैं।

लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस के बारे में कई जरूरी डिटेल रिवील कर दी है। इसकी एक्सपेक्टेड कीमत कितनी हो सकती है और फोन किन खूबियों से पैक होगा। यहां बताने वाले हैं।

आ रहा पावरफुल परफॉर्मेंस और 7000mAh बैटरी वाला फोन

iQOO Neo 10 Specifications

रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को 35,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लाया जा रहा है। इस रेंज में फोन 144fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। आईकू नियो 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है। फिलहाल इसका स्क्रीन साइज रिवील नहीं हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी शौकीनों के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।

7000mAh की मिलेगी बैटरी

iQOO Neo 10 Inferno Red और Titanium Chrome कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। स्लिम प्रोफाइल वाले फोन की थिकनेस 8.09mm है। कंपनी ने फोन का डिजाइन पहले ही रिवील कर दिया था, जिसमें इसके स्लीक अपीरियंस की झलक मिली थी। इस स्मार्टफोन को 120W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 7000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी ने Amazon पर कन्फर्म किया है कि फोन की बैटरी केवल 19 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी।

फोन में हीटिंग से सेफ्टी के लिए वेपर कूलिंग चैंबर मिलेगा। इसमें LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसके लिए थोड़ा इंतजार किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X