Home
News

iQOO Neo 10 vs iQOO Neo 10R: दो परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन, लेकिन किसे खरीदना बेस्ट डील?

iQOO Neo 10 vs iQOO Neo 10R: iQOO ने आज भारत में एक नया गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। iQOO Neo 10 फोन ने मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री ली है। यह देश का पहला ऐसा फोन है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है।

चूंकि, फोन नियो सीरीज के तहत आया है, तो इसका कंपेरिजन मार्च में लॉन्च किए गए iQOO Neo 10R से हो रहा है। इन दोनों के बीच क्या फर्क है? इस आर्टिकल में आपको पता चल जाएगा। हम दोनों का कंपेरिजन कर रहे हैं।

iQOO Neo 10 vs iQOO Neo 10R: किस फोन को खरीदना सही डील?

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लेटेस्ट iQOO Neo 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,500 निट्स है। इसे IP65 की वॉटर और डस्ट रेटिंग मिली हुई है। फोन में 16 5G बैंड, IR ब्लास्टर, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलता है। फोन के प्रोसेसर को Adreno 825 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 15 के साथ Funtouch OS 15 पर रन करता है। इसे तीन OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलते हैं। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की मैसिव बैटरी दी गई है। हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।

iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशन

अब कुछ समय पहले लॉन्च हुए iQOO Neo 10R की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.78 इंच (2800×1260 पिक्सल) 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। चिपसेट को LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें भी Funtouch OS 15 के साथ एंड्रॉइड 15 OS है।

स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसे भी IP65 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें iQOO Neo 10 से छोटी 6400mAh की बैटरी है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्राइस कंपेरिजन

iQOO Neo 10 के 8GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB RAM/256GB की कीमत 33,999 रुपये और इसका 16GB RAM/512GB वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिससे इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन की पहली सेल 3 जून दोपहर 12 बजे से अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव होगी।

दूसरी तरफ, iQOO Neo 10R 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ था। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 28,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 30,999 रुपये में आता है। प्राइस के लिहाज से देखें तो लेटेस्ट iQOO Neo 10 थोड़ा महंगा है।

Take a Poll

iQOO Neo 10 vs iQOO Neo 10R: फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं और लेटेस्ट हार्डवेयर चाहते हैं, तो iQOO Neo 10 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें दमदार Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

हालांकि, अगर आपका बजट सीमित है और आप 30,000 रुपये से कम में अच्छा गेमिंग फोन लेना चाहते हैं, तो iQOO Neo 10R भी एक वैल्यू-फॉर- मनी डिवाइस हो सकता है। दोनों ही फोन लगभग एक जैसे कैमरा सेटअप और सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आते हैं, इसलिए आपका फोकस परफॉर्मेंस और बैटरी पर है तो Neo 10, और बजट पर है तो Neo 10R बेहतर ऑप्शन होगा। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Neo 10 vs iQOO Neo 10R which gaming phone is value for money?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X