iQOO Neo 10R की पावरफुल प्रोसेसर के साथ एंट्री, 6400mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
iQOO ने भारत में नियो सीरीज में iQOO Neo 10R स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन को टॉप-नॉच परफॉर्मेंस के साथ कंपनी लेकर आई है। इसको गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है। फोन पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी से लैस है।
आईकू नियो 10आर में हीट एफिशिएंसी को मैनेज करने के लिए वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। भारत में आईकू के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

iQOO Neo 10R प्राइस, ऑफर्स और सेल डेट
लेटेस्ट फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट 26,999 रुपये में आया है।8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 12GB+256GB यानी टॉप-एंड वेरिएंट 30,999 रुपये में लाया गया है।
शुरुआती ऑफर्स में अगर ग्राहक ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाती है। ग्राहक नए डिवाइस को केवल 999 रुपये में अमेजन और आईकू ई-स्टोर से प्री-बुक कर सकते हैं।
इसकी पहली सेल 18 मार्च सुबह 10 बजे से लाइव होगी। इसमें रेगिंग ब्लू और मूनलाइट टाइटेनियम कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पॉलीकार्बोनेट बिल्ड क्वालिटी मिलती है।
iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशन
Neo 10R में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1260x2800 रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करने वाली 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और Schott Xensation ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP65 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगाया गया है। इसे 12GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6043mm² का बड़ा वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है। यह एक डेडिकेटेड E-Sports मोड से लैस है।
रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी, चार्जिंग और ओएस
फोन को पावर देने के लिए 6,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसे तीन साल तक एंड्रॉइड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही एक इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








