iQOO Neo 11 की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा 2K डिस्प्ले और 7500mAh की दमदार बैटरी
चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Neo 11 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा और इसे पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Neo 10 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा।
लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा भी किया है, जो इसे एक दमदार फ्लैगशिप किलर बनाते हैं। आइए चेक कर लेते हैं पूरी डिटेल...

डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर में iQOO Neo 11 को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला फ्लैगशिप होगा, जो 2K डिस्प्ले और 7500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम है।
इसमें ब्लू कलर वेरिएंट दिखाया गया है, जो 'फ्लोटिंग मिरर डिजाइन' और मैट मेटल मिडिल फ्रेम के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर सैटिन AG ग्लास दिया गया है, जिससे फोन का लुक और भी शानदार लगता है।
iQOO ने बताया कि फोन में नीऑन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिर्फ एक रोशनी की किरण से फोन को चमकदार बना देती है। इसके अलावा फोन पिक्सेल स्क्वायर ऑरेंज कलर में भी आएगा, जिसमें 78 छोटे-छोटे ऑरेंज क्यूब होंगे जो लाइट पड़ने पर चमकेंगे। वहीं, शैडो ब्लैक और लाइट व्हाइट कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।
स्पेसिफिकेशन (लीक रिपोर्ट्स के अनुसार)
पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K+144Hz BOE Q10+ फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो AR फिल्म टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर पर चलेगा, जो इसे हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाएगा।
फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 + IP69 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस) और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
लॉन्च और कीमत
कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि iQOO Neo 11 को मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स 30 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएंगी। कुल मिलाकर, iQOO Neo 11 अपने 2K डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ इस साल के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








