Home
News

धांसू बैटरी के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10 5G, कितनी हो सकती है कीमत?

iQOO ने हाल ही में Neo 10R स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी iQOO Z10 5G नाम से एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे पिछले साल लॉन्च किए गए आईकू Z9 5g के सक्सेसर के तौर पर कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।

फोन के बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। कंपनी ने तो इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स में अपकमिंग फोन को लेकर कई तरह की जानकारी मिल चुकी है।

धांसू बैटरी के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10 5G

iQOO Z10 5G स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

आईकू Z10 5G में 6.67 इंच की क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स होगी।

प्रोसेसर और कैमरा सेटअप

फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7S जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसे 8जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसमें 2MP का सेकेंडरी लेंस लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।

मिलेगी धांसू बैटरी

कंपनी अपकमिंग फोन की बैटरी कैपिसिटी को रिवील कर चुकी है। इसमें 90W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7,300mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का ये भी दावा है कि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

iQOO Z10 5G लॉन्च और प्राइस

आईकू Z10 5G 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो इसे 20,000 से 30,000 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। Neo 10R की कीमत की बात करें तो इसे 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन 12जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट यानी टॉप एंड 30,999 रुपये की कीमत में आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z10 5G features and specifications all Expected details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X