7300mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की एंट्री जल्द, iQOO ला रहा मिड-रेंज में तगड़ा फोन; कितनी हो सकती है कीमत?
आईकू ने कुछ दिन पहले ही iQOO Neo 10R को लॉन्च किया था। अब कंपनी iQOO Z10 5G को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
खास बात यह है कि iQOO Z10 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी से लैस होगा। फोन की एंट्री 11 अप्रैल को होने वाली है।

iQOO Z10 5G एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
iQOO Z10 5G में बैक पैनल पर एक सर्कुलर आइलैंड मिलेगा, जिसमें तीन कैमरों का सेटअप और एक फ्लैश रिंग होगी। फोन का डिजाइन बॉक्सी होगा, जिसमें राउंडेड एज होंगे।
इस फोन का एक व्हाइट कलर वेरिएंट होगा, जिसमें रियर पैनल पर मार्बल टेक्सचर और सिल्वर मेटल फ्रेम दिया जाएगा। फोन में 6.67 इंच का क्वाड-कर्व एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल होगा। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करेगा।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 मेन सेंसर होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) होगा, जो iQOO Neo 10R में भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का एक लेंस और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा। स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर, 8.1 मिमी की पतली प्रोफाइल हो सकती है। इसका वजन 195 ग्राम हो सकता है।
iQOO Z10 5G एक्सपेक्टेड प्राइस
iQOO Z10 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, लेकिन कई डिटेल्स अभी भी सामने नहीं आई हैं। माना जा रहा है कि इसका हाई-एंड मेमोरी और स्टोरेज वेरिएंट 30,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, संभावना है कि iQOO Z10 5G की कीमत 30,000 रुपये से अधिक नहीं जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








