iQOO Z10 Lite में होंगे जबरदस्त AI फीचर्स, ₹12000 से कम होगा लॉन्च; जानें डिटेल
नया फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं? वह भी कम रेंज में तो आपके लिए अच्छी खबर है। iQOO Z10 Lite नाम से एक नया फोन मार्केट में दस्तक देने आ रहा है। आईकू इस फोन को Z10 सीरीज के तहत लेकर आ रहा है। लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन की कई जरूरी डिटेल भी रिवील हो चुकी है।
इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके कैमरा और प्रोसेसर की डिटेल भी रिवील कर दी गई है।

iQOO Z10 Lite कैमरा और चिपसेट डिटेल
आईकू Z10 लाइट में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर लगाया जाएगा। यह 6nm तकनीक पर बेस्ड चिपसेट है। प्रोसेसर 2.4GHz स्पीड पर क्लॉक करता है। कंपनी के अनुसार, यह पिछले फोन के प्रोसेसर से 10 प्रतिशत और जीपीयू से 50% तक फास्टर है।
कैमरा और AI फीचर्स
iQOO Z10 Lite में 50MP का Sony AI मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में AI-बेस्ड टूल जैसे इमेज एडिटिंग, फोटो से एलिमेंट हटाने के लिए AI इरेज, चेहरे की क्लैयरिटी को बेहतर बनाने के लिए AI फोटो एन्हांस और इमेज को डॉक्यूमेंट में बदलने के लिए AI डॉक्यूमेंट मोड होने की पुष्टि की गई है। iQOO Z10 Lite में पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP64 रेटिंग की सुविधा भी दी गई है। हैंडसेट टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।
'मेक इन इंडिया' होगा फोन
iQOO Z10 Lite को वीवो की ग्रेटर नोएडा कंपनी में बनाया जा रहा है। यानी, फोन पूरी तरह से मेक इन इंडिया होगा। कंपनी ने बताया कि देश भर में इसके 670 से अधिक सर्विस सेंटर हैं। iQOO Z10 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन iQOO Z9 Lite के बेस मॉडल की कीमत 10,499 रुपये रखी गई थी। लेकिन अनुमान लगा सकते हैं कि अगले मॉडल की कीमत भी लगभग इतनी ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications








