लॉन्च कन्फर्म: iQOO ला रहा जबरदस्त स्मार्टफोन, 12000 से कम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
iQOO Z10 और Z10x को लॉन्च करने के बाद कंपनी एक और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अगला फोन iQOO Z10 Lite है। जिसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। फोन को iQOO Z9 Lite 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है।
एक्स पर इस फोन के लिए एक एक्स पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें इसके डिजाइन और कैमरा लेआउट के बारे में पता चला है। टीजर पोस्टर के जरिये बैटरी डिटेल भी कन्फर्म हो गई है। फोन की कीमत 12,000 रुपये या उससे भी कम हो सकती है।

iQOO Z10 Lite लॉन्च डेट
आईकू Z10 लाइट 18 जून को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह पिछले फोन की बैटरी से अपग्रेड है क्योंकि उसमें 5,000mAh की बैटरी लगाई गई थी। पोस्टर में बैक पैनल पर ओवल शेप्ड मॉड्यूल दिखाई देता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।
राउंड एजस के साथ बॉक्सी चेसिस
अपकमिंग आईकू फोन राउंड एजस और बॉक्सी चेसिस के साथ आएगा। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलेगी। फोन ब्लू कलर में टीज हुआ है, लेकिन इसमें और भी कई कलर ऑप्शन हो सकते हैं।
एक्सपेक्टेड कीमत
कीमत की बात करें तो iQOO Z10 Lite की कीमत iQOO Z9 Lite के समान ही हो सकती है, जिसे 4GB/128GB के लिए 10,499 रुपये और 6GB/128GB के लिए 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।iQOO Z9 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें प्रीमियम ट्रेंडी डिजाइन के साथ 50MP Sony AI कैमरा मिलेगा। इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है।
फोन Aqua Flow और Mocha Brown कलर ऑप्शन में आता है। फोन में दी गई 5000mAh की बैटरी 9.5 घंटे की गेमिंग और 85 घंटे म्यूजिक प्लेटाइम देने का वादा करती है। इसमें 38 घंटे की कॉलिंग की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications