कीमत ₹10000 से कम, आ गया iQOO का नया फोन, मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर
iQOO ने Z10 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। iQOO Z10x और iQOO Z10 के बाद कंपनी iQOO Z10 Lite को लेकर आई है। यह लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन पानी-धूल से सेफ्टी के लिए IP64 की रेटिंग से लैस है।
कम कीमत में फोन AI फीचर्स भी ऑफर कर रहा है। नए फोन में AI इरेज, AI डॉक्यूमेंट और AI फोटो इनहान्स मिलता है। iQOO Z10 Lite में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जिसका अंतूतू बेंचमार्क स्कोर 433k आता है। लेटेस्ट डिवाइस किन खूबियों से लैस है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है। आइए जानते हैं।

iQOO Z10 Lite प्राइस और वेरिएंट
iQOO Z10 Lite की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इसे टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 25 जून दोपहर 12 बजे से अमेजन और आईकू की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी SBI कार्ड पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
वेरिएंट प्राइस
4GB+128GB - 9,999 रुपये
6GB+128GB - 10,999 रुपये
8GB+256GB - 12,999 रुपये
iQOO Z10 Lite स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले- iQOO Z10 Lite में 6.74 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसमें TUV रीनलैंड आई-प्रोटेक्शन मोड है।
प्रोसेसर- फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC है, जिसे ग्राफिक्स के लिए माली G57 MC2 GPU के साथ पेयर गया है।
मेमोरी- फोन कई वेरिएंट में उपलब्ध है- 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
OS- हैंडसेट Android 15 बेस्ड Funtouch 15 OS कस्टम स्किन पर चलता है। सॉफ्टवेयर AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode जैसे फीचर ऑफर करता है। कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच दे रही है।
कैमरे- iQOO Z10 Lite में 50MP का Sony AI कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस है। इसमें सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी- नए फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी 5 साल की बैटरी हेल्थ का वादा कर रही है।
फोन को पानी और धूल सेफ्टी के लिए IP64 रेटिंग, SGS 5-स्टार एंटी-फॉल प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है।
| फीचर | IQOO Z10 Lite |
| डिस्प्ले | 6.74 इंच, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, TUV Rheinland आई-प्रोटेक्शन मोड |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 SoC |
| रैम (RAM) | 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB UFS 2.2 (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंडेबल) |
| OS | Android 15 बेस्ड Funtouch 15 OS (2 साल OS अपडेट, 3 साल सिक्योरिटी पैच) |
| कैमरा (रियर) | 50MP Sony AI कैमरा + 2MP बोकेह लेंस (सुपर नाइट, पोर्ट्रेट, AI फोटो एनहांस मोड) |
| कैमरा (फ्रंट) | 5MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 6,000mAh (15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग), 5-साल बैटरी हेल्थ की गारंटी |
| AI फीचर्स | AI इरेज, AI फोटो एनहांस, AI डॉक्यूमेंट मोड (सॉफ्टवेयर में) |


Click it and Unblock the Notifications








