Home
News

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro की लॉन्च डेट कंफर्म; मिलेगी 7,600mAh की बैटरी और जबरदस्त कैमरा फीचर्स

iQOO Z10 Turbo Series Launch: iQOO चीन में अपने दो नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी ने भारत में iQOO Z10 और iQOO Z10x के बाद चीन में टर्बो मॉडल लॉन्च करने का फैसला किया है। हम iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro की बात कर रहे हैं।

जहां iQOO Z10 Turbo कंपनी के Z9 Turbo का सक्सेसर है, वहीं Z10 Turbo Pro सीरीज में एक नए मॉडल की तरह पेश किया जा रहा है। इससे एक बात तो साफ है कि ये सीरीज पिछली सीरीज से बेहतर होगी। यहां हम इन नए डिवाइस के लॉन्च डेट के बारे में जानेंगे।

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro  की लॉन्च डेट कंफर्म

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro लॉन्च डेट

कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया कि iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo को चीन में 28 अप्रैल को शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा।

पोस्टर इमेज में इस डिवाइस के कलर ऑप्शन को लेकर भी जानकारी दी गई है, जिससे पता चलता है कि ये डिवाइस स्टार बेंड ब्लैक, डेजर्ट (गोल्ड), क्लाउड व्हाइट और बर्न ऑरेंज कलर ऑप्शन में आएंगे।

इसके अलावा पोस्टर में iQOO Z10 Turbo सीरीज के कैमरे को लेकर भी बेसिक जानकारी सामने आई है। इन डिवाइस में आपको डुअल-कैमरा सेंसर और रिंग लाइट मिलेगा, जो बैक पैनल पर एक बड़े स्क्वायर मॉड्यूल में स्थित होंगे।
ये फोन राउंड कॉर्नर वाले एक बॉक्सी फ्रेम के साथ आता है। इसके अलावा फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी दिए गए हैं, जो फोन के दाएं किनारे पर मौजूद हैं।

इसके अलावा कंपनी ने iQOO चीन की वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन पेज लाइव किया है, हालांकि इनके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO Z10 Turbo सीरीज के फीचर्स

डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z10 टर्बो सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED/OLED डिस्प्ले होने की बात सामने आई है।

प्रोसेसर: मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि iQOO Z10 टर्बो प्रो में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि इसके बेसिक मॉडल में यूजर को मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 चिपसेट मिलेगा।

कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो बेसिक मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है, जबकि टर्बो प्रो में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी लेंस मिलता है।

बैटरी: रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO Z10 टर्बो में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,600mAh की बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है। वहीं Z10 टर्बो प्रो में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

कीमत: रिपोर्ट की मानें तो iQOO Z10 टर्बो की कीमत CNY 2,000 (लगभग Rs 23,200) और Z10 टर्बो प्रो की कीमत CNY 2,500 (लगभग Rs 29,000) के बीच होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z10 Turbo and Z10 Turbo Pro launch date confirm features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X