iQOO Z10R की पहली सेल आज से शुरू: जानें फोन के टॉप 10 धमाकेदार फीचर्स
iQOO ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और iQOO India E-Store पर शुरू हो रही है।
यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स को बजट में चाहते हैं। कंपनी ने iQOO Z10R को कई आकर्षक ऑफर्स के साथ पेश किया है। अब जानिए इसके टॉप 10 फीचर्स जो इस फोन को खास बनाते हैं।

iQOO Z10R के टॉप 10 फीचर्स
1. दमदार प्रोसेसर
iQOO Z10R में 4nm प्रोसेस बेस्ड MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
2. शानदार डिस्प्ले
फोन में 6.77 इंच का FHD+ क्वाड कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा स्मूद विजुअल्स ऑफर करता है।
3. दमदार कैमरा
iQOO Z10R में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS सपोर्ट है। साथ ही, 32MP का फ्रंट कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
4. AI फीचर्स
फोटो क्वालिटी को बढ़ाने के लिए फोन में AI-बेस्ड फीचर्स जैसे AI Erase 2.0 (अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने) और Photo Enhance दिए गए हैं।
5. तगड़ी बैटरी
iQOO Z10R में 5,700mAh की बड़ी बैटरी है जो लंबे समय तक चलेगी। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
6. एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक गेमिंग या हेवी यूज के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें बड़ी ग्रेफाइट कूलिंग और 10 टेम्परेचर सेंसर दिए गए हैं।
7. सॉफ्टवेयर अपडेट्स
फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। कंपनी 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है।
8. मजबूती
iQOO Z10R डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68/IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है और MIL-STD-810H ग्रेड मिलिट्री स्टैंडर्ड पर पास किया गया है।
9. कनेक्टिविटी
फोन में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, GALILEO, BeiDou, QZSS, GNSS जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
10. एक्स्ट्रा सिक्योरिटी
फास्ट और सिक्योर अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
iQOO Z10R की कीमत और ऑफर
- 8GB + 128GB - 19,499 रुपये
- 8GB + 256GB - 21,499 रुपये
- 12GB + 256GB - 23,499 रुपये
बायर्स को लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट (सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर) या 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
अगर आप नया मिड-रेंज स्मार्टफोन तलाश रहे हैं वह भी प्रीमियम फीचर्स के साथ... तो यह लेटेस्ट डिवाइस आपके लिए बेहतरीन डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








