Home
News

iQOO Z10R vs Vivo V50e: किसमें ज्यादा तगड़े फीचर, खरीदने से पहले दूर करें कन्फ्यूजन

iQoo Z10R vs Vivo V50e: अगर आप 30 हजार रुपये के अंदर एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आए, तो iQOO Z10R और Vivo V50e दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। दोनों फोन्स Android 15, AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं।

लेकिन सवाल उठता है कि इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन आपकी जरूरतों को अच्छे से पूरी करेगा। एक तरफ iQOO Z10R आपको बड़ी बैटरी और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी देता है, वहीं दूसरी तरफ Vivo V50e में मिलता है दमदार फ्रंट कैमरा और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन। आइए करते हैं इनका पूरा कंपेरिजन।

iQOO Z10R और Vivo V50e में किसे खरीदना चाहिए?

iQoo Z10R

iQoo Z10R में 6.77 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2392 पिक्सल है। स्मार्टफोन का कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले को SCHOTT Xensation ग्लास की कोटिंग से प्रोटेक्ट किया गया है।

iQoo Z10R एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से पावर्ड है, जिसे 12GB तक की RAM के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है- 128GB और 256GB। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह iQoo स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें FunTouch OS 15 का उपयोग किया गया है।

स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा है, साथ में 2MP का Galaxycore GC02M1 सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQoo Z10R में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसे IP68+IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनता है।

इसके अलावा, यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। iQoo Z10R में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Vivo V50e

Vivo V50e भी मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 (4nm) मिलता है, 8GB RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है।

कैमरा सेक्शन में 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड रियर और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे सेल्फी के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन है। बैटरी 5600mAh की है, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन का डिजाइन प्रीमियम है, थिकनेस 7.61mm और वजन 186g है। यह भी Android 15 बेस्ड कस्टम UI और 5G सपोर्ट के साथ आता है। दोनों फोन्स में आपको दमदार डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग, लेटेस्ट Android और 5G सपोर्ट मिलते हैं, लेकिन iQOO Z10R की बैटरी ज्यादा बड़ी है, जबकि Vivo V50e में फ्रंट कैमरा ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन का है।

फीचरiQOO Z10RVivo V50e
डिस्प्ले 6.77-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED, 120Hz, 1800 निट्स 6.77-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोटेक्शन SCHOTT Xensation ग्लास -
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 MediaTek Dimensity 7300 (4nm)
RAM 12GB 8GB
स्टोरेज वेरिएंट 128GB / 256GB 128GB / 256GB (UFS 2.2)
रियर कैमरा 50MP + 2MP (Galaxycore GC02M1) 50MP (Main) + 8MP (Ultra-wide)
फ्रंट कैमरा 32MP 50MP
बैटरी 5,700mAh 5,600mAh
चार्जिंग 44W फास्ट चार्जिंग 90W फास्ट चार्जिंग
फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले इन-डिस्प्ले
रेटिंग्स/ड्यूरेबिलिटी IP68 + IP69, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन -
डिज़ाइन - अल्ट्रा-स्लिम (7.61mm), वजन 186g
OS Android 15 (FunTouch OS 15) Android 15 (कस्टम UI)
5G सपोर्ट हां हां

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X