iQOO Z6 Lite 5G पर पहली ही सेल में मिलेगा 2,500 रुपये का सीधा डिस्काउंट, शुरू हुई सेल
iQOO Z6 Lite 5G को भारतीय बाजार में किफायती रेंज में लॉन्च किया गया है. इस फोन की सेल को 14 sep से खरीदी जा सकता है. इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है. इसके साथ कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे, जिसके बाद फोन की कीमत में काफी कमी आएगी. अगर आप iQOO Z6 Lite 5G खरीदना चाहते हैं तो जानिए क्या है इस फोन पर ऑफर और इसकी कीमत.

iQOO Z6 Lite 5G offers
Z6 लाइट दो कॉन्फ़िगरेशन में आता है जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज 13,999 रुपये में और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज 15,499 रुपये में आता है. Amazon पर, Z6 Lite को SBI बैंक क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदने वाले खरीदारों के लिए 2,500 रुपये की छूट है. 2,500 रुपये की छूट के साथ, Z6 लाइट के दो वेरिएंट को क्रमशः 11,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह ऑफर 15 सितंबर तक ही उपलब्ध है.
iQOO Z6 Lite 5G Features
बता दें कि इसमें 6.58 इंच का फुल HD+ display है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है. सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2408x1080 है. यह फोन 6nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है. इसमें चार-कम्पार्टमेंट का कूलिंग सिस्टम है जो फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है.

Camera and Battery
फोन में डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. तो वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है. यह Android 12 OS पर चलता है और इसके ऊपर FunTouch OS UI है. iQOO Z6 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications