Home
News

Tatkal बुकिंग टाइम पर क्रैश हुई IRCTC वेबसाइट, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

त्योहारों के मौसम में भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस एक बार फिर ठप हो गई है। IRCTC वेबसाइट और ऐप पर शुक्रवार सुबह से यूजर्स लगातार "This site is currently unreachable, please try after some time" जैसी एरर स्क्रीन देख रहे हैं। इसका मतलब है कि वेबसाइट फिलहाल डाउन है और टिकट बुकिंग संभव नहीं हो पा रही।

यह स्थिति इसलिए और गंभीर है क्योंकि यह दूसरा बड़ा आउटेज है जो त्योहारों के पीक सीजन में हुआ है। दिवाली से पहले भी लाखों यात्रियों को इसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था, जब IRCTC सर्वर घंटों तक डाउन रहा था।

Tatkal बुकिंग टाइम पर क्रैश हुई IRCTC वेबसाइट

ट्रैवल पीक में सर्वर डाउन

सुबह 10 बजे के आसपास, जब Tatkal बुकिंग विंडो (AC टिकटों के लिए) खुलती है, तभी अचानक वेबसाइट और ऐप दोनों ने काम करना बंद कर दिया। ठीक उसी समय हजारों यूजर्स टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सिर्फ "Server Unavailable" का संदेश मिला।

यही नहीं, Downdetector प्लेटफॉर्म पर भी IRCTC की सर्विस डाउन होने के कई हजार रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर यूजर्स ने अपने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए गुस्सा जताया कि "हर त्योहार से पहले IRCTC क्यों फेल हो जाता है?

IRCTC की चुप्पी और यूजर्स का गुस्सा

अब तक IRCTC की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि सर्वर कब तक बहाल होगा या समस्या क्या है। दिवाली से पहले हुए आउटेज में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी, जब सर्वर कुछ घंटों बाद खुद ही रीस्टोर हुआ था।

हालांकि इस बार मामला ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि त्योहारों के बाद छठ पूजा के लिए यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। देशभर में लाखों लोग अपने घर लौट रहे हैं और टिकट बुकिंग ठप होने से उन्हें स्टेशन जाकर रिजर्वेशन कराने की मजबूरी हो रही है।

रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनें, फिर भी सिस्टम पर दबाव

उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने इस भीड़ को देखते हुए 186 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। साथ ही बड़े स्टेशनों जैसे गोरखपुर, वाराणसी और पटना पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

फिर भी, IRCTC के तकनीकी सिस्टम की कमजोरी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, आखिर इतने वर्षों बाद भी भारत की सबसे बड़ी टिकटिंग वेबसाइट त्योहारों के दौरान स्थिर क्यों नहीं रह पाती?

हर बार वही कहानी

कई नियमित यूजर्स का कहना है कि त्योहारों में जब टिकट बुकिंग का दबाव बढ़ता है, तभी IRCTC का सर्वर क्रैश होता है।

एक यूजर ने लिखा कि"साल 2025 है, लेकिन IRCTC का अनुभव अब भी 2015 जैसा है। हर बार वही Server Error, हर बार वही इंतजार। दूसरे यूजर ने कहा कि रेलवे यात्रियों के लिए टेक्नोलॉजी वरदान बन सकती है, लेकिन अगर सिस्टम ही ठप हो जाए तो भरोसा कैसे करें?

क्या कहते है एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि IRCTC को अपने सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर को क्लाउड-बेस्ड बनाना चाहिए ताकि ट्रैफिक स्पाइक के दौरान सिस्टम खुद स्केल अप कर सके। साथ ही, Tatkal जैसी हाई-डिमांड विंडो के लिए अलग सर्वर कैपेसिटी या queue management system लागू किया जा सकता है, जैसा कि Amazon या IRCTC के खुद के पेमेंट गेटवे करते हैं।

त्योहारों के मौसम में जब लाखों लोग रेलवे टिकट पर निर्भर होते हैं, ऐसे में बार-बार होने वाला सर्वर फेल न केवल यूजर्स के भरोसे को तोड़ता है, बल्कि डिजिटल इंडिया की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IRCTC Down Again During Tatkal Booking Hours, Users Face Major Outage Across India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X