Home
News

IRCTC लाया ई-वॉलेट सर्विस, बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बुक होगा टिकट

भारतीय रेलवे ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए ई वॉलेट नाम की नई सुविधा शुरु की है जिसकी मदद से आपको अपना रेलवे टिकट बुक करते समय बार-बार डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पढ़ें: बस एक एसएमएस और हो गया आपका रेलवे टिकट

ई वॉलेट एक तरह का एकाउंट होगा जिसके पैसे से आप कहीं का भी टिकट बुक कर सकते हैं। ई वॉलेट की मदद से आपको बार-बार अपने एकाउंट से संबधित जानकारी ऑनलाइन भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न सिर्फ टिकट बुक करने के दौरान आपका समय बचेगा बल्‍कि अगर आपके पास टिकट बुक करते समय डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं है फिर भी आप अपना टिकट बुक कर सकेंगे।

पढ़ें: टॉप 5 इंडियन ट्रैवल वेबसाइट

IRCTC लाया ई-वॉलेट सर्विस, बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बुक होगा टिकट

ई-वॉलेट में कैसे बनाएं अपना एकाउंट

रेलवे के ई वॉलेट में अपना एकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्‍ट्रेशन करना होगा इसके लिए आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए। ई वालेट फार्म में आपको अपना पैन कार्ड नंबर और अपने नाम का पहला भाग भरना होगा। जैसे अगर आपका नाम बिजेश सिंह हैं तो फार्म में बिजेश भरना होगा। फार्म भरने के बाद आपको ई वॉलेट में कुछ पैसे ट्रांसफर करने होगे। ई वॉलेट में जमा पैसों की मदद से आप आईआरटीसीटी में कई सामान भी खरीद सकते हैं।

अगर आपका टिकट कैंसिल होता है तो टिकट का पैसा ईवॉलेट में ही रीफंड भी हो जाएगा। ई वॉलेट में यूजर 100 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक जमा कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X