तत्काल टिकट बुक करना होगा अब और भी आसान, रेलवे ने शुरू की नई सर्विस
अगर आप रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और ऐप के ज़रिये रेलवे के टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इस सर्विस में आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट इस्तेमाल करने वाले लोग

IRCTC Rail Connect-for RAIL SAARTHI नाम के एंड्राइड ऐप के जरिए भी टिकट बुक कर सकेंगे। न सिर्फ सामान्य बल्कि यात्री तत्काल टिकट भी बुक कर सकेंगे। मंगलवार को आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस नई सर्विस के बारे में जानकारी दी।
IRCTC ई-वॉलेट यूजर्स ले सकेंगे फायदा-
IRCTC ने जानकारी देते हुए कहा कि आईआरसीटीसी ई-वॉलेट इस्तेमाल करने वाले पैसेंजर्स ई-टिकट और तत्काल टिकट आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट एंड्राइड एप से बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपना ई-वॉलेट रिचार्ज करना होगा और फिर टिकट बुक करना होगा। आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट एक पेमेंट मोड है, जिसमे यूजर को टिकट बुक करने से पहले ही वॉलेट में पैसे डालने होते हैं या ऐसे समझें कि यूजर को आईआरसीटीसी को पहले से ही भुगतान करना होता है।
कैसे करेंगे टिकट बुक-
यूजर को आईआरसीटीसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए खुद को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। कोई भी यूजर अपनी बैंक प्रेफरेंस के लिए ज्यादा से ज्यादा 6 बेंक को रख सकता है। फिर यूजर को अपने इस आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसे डाल कर रखने होते हैं और यूजर जब भी कोई टिकट बुक करेगा, तो यूजर को टिकट बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को चुनना होगा।
इससे पहले आईआरसीटीसी ने अप्रैल में तत्काल टिकट बुकिंग से सम्बंधित नियम जारी किये थे, जिनके अनुसार AC तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से और NON AC तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होंगी। साथ ही रेलवे ने कैब सुविधा देने वाली कंपनी OLA के साथ करार किया है, जिसके ज़रिये अब आईआरसीटीसी कैब सुविधा भी मुहैया करवाएगी।

आईआरसीटीसी फूड ऑन ट्रेक (Food on track) योजना के माध्यम से ट्रेनों में सफ़र करने वाले यात्री अपने सफ़र के दौरान अपने मनपसंद खाने का भी आर्डर दे सकते हैं। यात्रा के समय यात्री 0120-2383892-99, टोल फ्री नंबर 18001034139 पर कॉल करके, 139 पर एसएमएस भेजकर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना मनपसंद ऑर्डर बुक कर सकते हैं। बिना पेंट्रीकार वाली ट्रेनों के यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिली है। खाने का आर्डर देने के लिए आपको अपना PNR नंबर देना होता है, और इस खाने का पेमेंट करने के लिए आप कैश ऑन डिलीवरी या ऑनलाइन पेमेंट दोनों तरीके अपना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







