IRCTC वेबसाइट का नया अवतार, क्या आपने देखा ?
आईआरसीटीसी ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट को अपग्रेड कर दिया है। जिससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर हो सके और टिकट बुक करने में आसानी हो। नई वेबसाइट अभी भी बीटा फेज में है और कुछ समय बाद इसे सभी यूजर्स के लिए फाइनल बिल्ड रोलआउट कर दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में पुराने फीचर को तो बरकरार रखा ही गया है, जिसमें यूजर को 'Try New Version of Website' आइकन दिखेगा। इसपर क्लिक करते ही यूजर बीटा वजन के ट्राइल वर्जन में चला जाएगा। भारतीय रेलवे ने यूजर्स को 15 दिनों के ट्रायल पीरियड के लिए इनवाइट किया है ताकि बीटा वर्जन वेबसाइट के एक्सपीरियंस को लेकर फीडबैक मिल सके। जिससे साइट में जरूरी बदलाव और सुधार किए जा सकें।

बीटा वर्ज़न के नए इंटरफेस को बाद में आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग पोर्टल के पुराने इंटरफेस से बदल दिया जाएगा। आइए देखते हैं नई IRCTC वेबसाइट की विशेषताएं।

- ई-टिकटिंग वेबसाइट के नए इंटरफेस के साथ, यूजर्स अब बिना लॉगइन किए भी ट्रेन सर्च और सीट की उपलब्धता जांच सकते हैं। इससे यूजर्स का टाइम बचेगा।
- नई वेबसाइट पर यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से वेबसाइट के फॉन्ट साइज़ को बदल सकते हैं।
- नए लुक और फील के साथ कई नए फिल्टर मिलेंगे। यूजर्स अपनी यात्रा की प्लानिंग के लिए क्लास-वाइज़, ट्रेन-वाइज़, डेस्टिनेशन वाइज़, डिपार्चर/अराइवल टाइम वाइज़ और कोटा-वाइज़ फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं
- माय अकाउंट टैब में अब माय प्रोफाइल, माय ट्रांजेक्शन और लिंक योर आधार जैसे विकल्प मिलेंगे। माय प्रोफाइल के अंदर अपडेट योर प्रोफाइल, चेंज पासवर्ड, एड/ मॉडीफाई लिस्ट, एड/ डिलीट फेवरेट जर्नी लिस्ट और प्रिफर्ड बैंक के विकल्प हैं। वहीं, माय ट्रांजेक्शन में बुक्ड टिकट हिस्ट्री, टीडीआर स्टेटस और टिकट कैंसिलेशन हिस्ट्री जैसे विकल्प हैं।
- नई साइट पर एक नया 'Waitlist prediction' फीचर है जिसके जरिए यूजर्स वेटलिस्टेड या आरएसी टिकट के कन्फर्म होने से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। यदि ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं और आप वेटिंग टिकट ले रहे हैं तो CNF Probability पर क्लिक करके यह जान सकते हैं कि सीट कन्फर्म होने की संभावना कितनी है।
- नए लुक और फील के साथ कई नए फिल्टर मिलेंगे। यूजर्स अपनी यात्रा की प्लानिंग के लिए क्लास-वाइज़, ट्रेन-वाइज़, डेस्टिनेशन वाइज़, डिपार्चर/अराइवल टाइम वाइज़ और कोटा-वाइज़ फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कुछ ट्रेनों को छोड़कर नई वेबसाइट के जरिए लोगों को पूरे अडवांस्ड रिजर्वेशन पीरियड तक की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभी कुछ ट्रेनों को छोड़कर अडवांस्ड रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन है।
- वेबसाइट को बेहतर नेविगेशन के लिए मोबाइल, डेस्कटॉप, लैपटॉप और टैबलेट के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







