आपके नाम पर चल रही फर्जी SIM, बड़े फ्रॉड का संकेत; अभी ऐसे करें चेक
आज के डिजिटल दौर में मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या मैसेज का जरिया नहीं रह गया है। यह आपकी पहचान से लेकर बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया और सरकारी सर्विसेज तक हर जगह जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर आपके नाम पर बिना जानकारी के किसी और के पास सिम कार्ड चल रहा हो, तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
कई बार लोग डॉक्यूमेंट लेकर दूसरे के नाम पर सिम निकलवा लेते हैं, या फिर पुराने नंबर बंद कराने के बाद भी वह एक्टिव रहते हैं। इससे आपके नाम पर फ्रॉड, बैंक धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। एक ऐसा पोर्टल है, जहां से आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी SIM चल रही हैं।

क्यों जरूरी है यह चेक करना?
आपके नाम पर फर्जी SIM का इस्तेमाल अपराध में हो सकता है।
- बैंक फ्रॉड, UPI फ्रॉड की संभावना
- आपके दस्तावेज गलत हाथों में होने का खतरा
- Cybercrime में नाम फंसने की संभावना
आज कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों को पता ही नहीं था और उनके नाम पर 6-7 सिम कार्ड चल रहे थे।
अगर किसी और के पास SIM मिली तो क्या करें?
अगर चेक करने पर आपको ऐसी सिम मिलती है जो आपके पास नहीं है, तो तुरंत इसे रिपोर्ट और ब्लॉक करवाना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा दी है।
आपके नाम पर चल रही सिम ऐसे चेक करें
सरकार ने इसके लिए TAFCOP Portal लॉन्च किया है।
स्टेप्स
- अपने मोबाइल/लैपटॉप में ब्राउजर खोलें
- वेबसाइट पर जाएं: https://tafcop.dgtelecom.gov.in
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- OTP आएगा- उसे वेरिफाई करें
- स्क्रीन पर आपके नाम पर जारी सभी सिम की लिस्ट दिख जाएगी
- अगर कोई नंबर पहचान में न आए, तो आप वहीं से रिपोर्ट/ब्लॉक रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
ध्यान रखें
- नंबर शेयर न करें
- अपने किसी भी OTP को किसी को न बताएं
- अपने डॉक्यूमेंट की फोटो या कॉपी सोशल मीडिया पर अपलोड न करें
- पुराने नंबर बंद कराने पर उनसे जुड़े सभी सर्विस अपडेट कर दें
डिजिटल फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अपने मोबाइल नंबर और पहचान से जुड़े डेटा की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। महीने में एक बार यह चेक जरूर करें कि कहीं आपके नाम पर कोई फर्जी सिम तो इस्तेमाल नहीं हो रही। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े साइबर धोखाधड़ी से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








