Home
News

13 साल से कम उम्र के बच्‍चें भी बना सकेंगे गूगल में एकाउंट

By Rahul

गूगल 13 साल से कम उम्र के बच्चों को भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बच्चों को वैध तरीके से लॉग इन करने की अनुमति देने पर काम कर रहा है। गूगल और दुनिया में सर्वाधिक इस्तेमाल की जाने वाली सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लॉग इन की सुविधा नहीं देती।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट 'द इंफॉर्मेशन डॉट कॉम' के मुताबिक, गूगल अपनी सेवाओं में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत अब बच्चे भी वैध तौर पर लॉग इन कर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि इंटरनेट सेवाओं की सबसे बड़ी कंपनी और सर्च इंजन गूगल ने इस रपट की पुष्टि अभी नहीं की है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, वर्तमान में गूगल और फेसबुक के लिए अकाउंट बनाते समय आपसे उम्र पूछी जाती है। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वह अकाउंट बनाने की अनुमति नहीं देता।

पढ़ें: आपके दिलों में खौफ पैदा कर देंगी ये सेल्‍फी

वेबसाइटें फर्जी जन्मदिन के जरिए लॉग इन करने वाले बच्चों को दोबारा लॉग इन करने से रोकने के लिए कूकीज का भी सहारा लेती हैं। फेसबुक और गूगल ने अमेरिकी कानून के मुताबिक 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लॉग इन की सुविधा नहीं दी है। अमेरिकी कानूनों के कारण दुनिया के अन्य ऐसे देशों में भी 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इन सेवाओं से वंचित रखा गया है, जहां ऐसे कानून नहीं हैं।

पढ़ें: नाम कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं ये लोग

हाल ही में हुए अनुसंधान में पता चला है कि 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे भी बड़ी संख्या में फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि कितने बच्चों के तो माता-पिता खुद उन्हें फेसबुक पर खाता खोलने में मदद देते हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे फेसबुक के जरिए भी अपने परिवार से जुड़े रहें।

कैसे बनाएं जीमेल एकाउंट

1

1

सबसे गूगल में जाकर जीमेल लॉगइन ऑप्‍शन ओपेन करें। 

2

2

जीमेल ऑप्‍शन पर क्लिक करते ही आपके सामने राइट में रेड कलर में न्‍यू टू जीमेल क्रिएट ऐन एकाउंट ऑप्‍शन मिलेंगे। जिसमें से क्रिएट ऐन एकाउंट पर क्लिक करें।

3

3

क्रिऐट एकाउंट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक छोटा सा फार्म ओपेन हो जाएगा जिसमें नेम, चूज योर यूजरनेम और चूज़ योर पासवर्ड के अलावा कई दूसरी जानकारी भरनी होगी। पूरा फार्म भरने के बाद नीचे दिए गए कोड को ध्‍यान से भरें। जब पूरा फार्म भर जाए तो नीचे दिए गए नेक्‍ट स्‍टेप पर क्लिक करें।

4

4

अब आपका एकाउंट बन गया है नेक्‍ट स्‍टेप करने के बाद आप चाहें तो अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर लगा सकते हैं या फिर कॉटीन्‍यू टू जीमेल में जाकर सीधे एकाउंट में जा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X