पबजी मोबाइल इंडिया क्या आज भारत में रीलॉन्च होगा...?
भारत ने बैटल रॉयल गेम पबजी को भारत में बैन कर दिया था। उस वक्त से पबजी गेम भारत में अपनी वापसी करने की कोशिश लगातार कर रहा है। भारत ने पबजी समेत कई विदेशी गेमिंग ऐप को भारत में बैन किया था। उनमें से कई गेम्स ने 2020 के आखिरी महीनों में वापसी भी की है। पबजी गेम ने भी पबजी मोबाइल इंडिया के नए रूप में भारत में वापसी करने का ऐलान किया था।

पबजी मोबाइल इंडिया की ताजा ख़बर
पबजी ने भारत में वापसी करने के लिए चीनी गेम डेवलपर्स कंपनी टेनसेंट से भी नाता तोड़ दिया है। ऐसे में पबजी ने पबजी मोबाइल इंडिया के रूप में एक नया टीज़र भी लॉन्च किया था और उसके बाद से सभी गेमर्स पबजी मोबाइल गेम को भारत में दोबारा से खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि गेमर्स के इस बेसब्री पर भारत सरकार ने तब पानी फेरक दिया था जब उन्होंने कहा कि हमने पबजी को भारत में दोबारा लॉन्च होने की कोई अनुमति नहीं दी है। ऐसे में जब तक भारत सरकार की अनुमति नहीं होगी तब तक पबजी गेम को भारत में दोबारा रीलॉन्च नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस गेम के दोबारा लॉन्चिंग की उम्मीद फिलहाल गेमर्स ने छोड़ दी थी लेकिन फिर एक ट्विटर अकाउंट की तरफ से लीक ख़बरों के तहत जानकारी दी गई थी कि पबजी मोबाइल इंडिया को 15 जनवरी से 19 जनवरी के बीज में रीलॉन्च किया जाएगा।
पबजी आज लॉन्च होगा या नहीं
अब ऐसे में आज काफी सारे यूज़र्स सोशल मीडिया पर जानना चाह रहे हैं कि क्या आज पबजी मोबाइल इंडिया को दोबारा लॉन्च किया जा रहा है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि पबजी मोबाइल इंडिया को भारत में फिलहाल रीलॉन्च नहीं किया जा रहा है।
ट्विटर अकाउंट से लीक की गई जानकारी गलत थी और इसकी वजह से उस ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। फिलहाल, पबजी मोबाइल इंडिया के बारे में ताजा ख़बर यह है कि यह अभी भारत में रीलॉन्च नहीं किया जा रहा है। जब तक भारत सरकार की तरफ से पबजी मोबाइल इंडिया को रीलॉन्च करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं मिलेगी तबतक इस गेम को भारत में रीलॉन्च नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








