Redmi Note 10 Pro हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा, दमदार बैटरी वाला 4G फोन
Redmi Note 10 सीरीज को आज लॉन्च किया गया है। हमने आपको अपने पिछले आर्टिकल में Redmi Note 10 के बारे में बताया था। अब अपने इस आर्टिकल में हम आपको इस सीरीज के दूसरे फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम Redmi Note 10 Pro है। इस फोन के अलावा भी इस सीरीज के जरिए एक और स्मार्टफोन शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi Note 10 Pro Max है, जिसके बारे में हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे।

Redmi Note 10 Pro की डिस्प्ले काफी शानदार
Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले कंपनी ने दी है, जिसका रिफेश रेट 120Hz है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट के साथ-साथ HDR 10 का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया हुआ है।
इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि आंखों के लिए भी इस फोन की स्क्रीन नुकसानदेय नहीं होगी। इस फोन की डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटक्शन दिया है।
Redmi Note 10 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Redmi Note 10 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो Samsung ISOCELL GW3 सेंसर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो सुपर मैक्रो लेंस के साथ आता है और यह 2x ज़ूम सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इस फोन का तीसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), और 3.5mm हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि यह एक 5G फोन नहीं है।
इस फोन की कीमत और बिक्री
Redmi Note 10 Pro का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।
इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज़ रंग में लॉन्च किया है। इस फोन को 17 मार्च से mazon, Mi.com, Mi Home Stores और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए पूरे देश में बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications






