Home
News

जल्द लॉन्च हो सकता है रिलायंस जियो 4जी फोन, कीमत होगी 1500 रु!

रिलायंस जियो का फीचर फोन 4जी VoLTE के साथ जल्द होगा लॉन्च।

By Agrahi

रिलायंस जियो के टेलिकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से 4जी स्मार्टफोन की डिमांड खासा बढ़ गई है। लेकिन बता दें कि केवल 4जी स्मार्टफोन ही नहीं यूज़र्स 4जी फीचर फोन का भी बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि फीचर फोन का न ही अभी क्रेज़ खत्म हुआ है न ही जरुरत।

जल्द लॉन्च हो सकता है रिलायंस जियो 4जी फोन, कीमत होगी 1500 रु!

यूज़र्स की इसी जरुरत को देखते हुए रिलायंस जियो एक बेहद सस्ता 4जी फीचर फोन पेश करने की तैयारी में है। जहां जियो के 4जी फीचर फोन की केवल चर्चाएं थीं, वहीं माइक्रोमैक्स ने भारत 2 फोन को इस फीचर के पेश भी कर दिया है।

इस सभी के बीच खबर आई है कि जियो अपने 4G VoLTE फोन के लिए चीन की किसी फोन निर्माता कंपनी से बात कर रहा है।

इकनोमिक टाइम्स के अनुसार, फिलहाल ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम चल रहा है जो कि एक सस्ता 4जी फीचर फोन पेश करने में सफल होगी।

रिलायंस जियो ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यदि जियो का यह सस्ता 4जी VoLTE स्मार्टफोन मार्केट में आता है तो यह एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।

1,500 रु का 4जी फीचर फोन

1,500 रु का 4जी फीचर फोन

स्प्रेडट्रम कम्युनिकेशन के इंडिया हेड नीरज शर्मा ने कहा है कि फिलहाल वह ऐसी टेक्नोलॉजी पर का कर रहे हैं जिसकी मदद से 1,500 रुपए तक का 4जी फीचर फोन बनाने में मदद मिले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह 4जी फीचर फोन लॉन्च से अब ज्यादा दूर नहीं है।

कम हो रही है 4जी फोन की कीमतें

कम हो रही है 4जी फोन की कीमतें

घरेलू कंपनियों जैसे लावा और माइक्रोमैक्स ने 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3,000 रुपए तक है। कार्बन मोबाइल्स भी अपने इन फोन की कीमत कम कर रहा है। इसके अलावा रिलायंस जियो बेहद कम कीमत में 4जी VoLTE फोन लॉन्च करने को है।

रिलायंस संग पार्टनरशिप

रिलायंस संग पार्टनरशिप

रिलायंस और स्प्रेडट्रम की पार्टनरशिप करीब दो साल पुरानी है। चिप मेकर कंपनी स्प्रेडट्रम ने रिलायंस के लाइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन में प्रोसेसर दिया है। इसलिए ऐसा उम्मीद किय अज सकता है कि रिलायंस जियो के आने वाले 4जी VoLTE फोन में भी स्प्रेडट्रम की साझेदारी नज़र आएगी।

जियो ही नहीं अन्य के भी हैं प्लान

जियो ही नहीं अन्य के भी हैं प्लान

रिलायंस जियो उन कंपनियों में अकेली नहीं जो कि सस्ते 4जी फीचर फोन पर काम कर रही है। बल्कि अन्य कंपनियां भी हैं जो कि कम कीमत में 4जी फीचर फोन पेश करने को हैं।

कोई आधिकारिक सूचना नहीं

कोई आधिकारिक सूचना नहीं

रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन के बारे में आपने अब तक कई खबरें सुनी होंगी। फोन की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, लेकिन आपको बात दें कि अभी तक कंपनी की और से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Is Reliance Jio 4G feature phone likely priced at Rs. 1,500 coming soon? Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X