Home
News

'मेड इन अमेरिका' पर फंसा Trump T1 Phone, लोगों ने पूछा- ये क्या चल रहा है?

Trump T1 Phone: लगभग एक हफ्ते पहले उस वक्त स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मच गई, जब ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने Trump T1 को पेश किया। खासकर अमेरिका में तो इसकी खूब चर्चा हुई। इस फोन को 'मेड इन अमेरिका' बताया गया। Trump T1 नामक गोल्ड-कलर्ड स्मार्टफोन को सितंबर में लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी।

अब इस पर एक नया खुलासा हुआ है। कंपनी के पोर्टल से 'मेड इन अमेरिका' का दावा हटा लिया गया है, जो हैरानी वाली बात है। द वर्ज की एक रिपोर्ट की माने तो पहले इसके अमेरिका में मैन्यूफैक्चर होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब इस दावे को कंपनी ने खुद की वेबसाइट से ही हटा लिया है।

'मेड इन अमेरिका' पर फंसा Trump T1 Phone?

'मेड इन अमेरिका' का दावा सच या झूठ?

बता दें ट्रंप T1 Phone के बारे में पहले कई तरह की डिटेल कंपनी की साइट पर मौजूद थी, लेकिन अब बहुत सी चीजों का हटा लिया गया है। द वर्ज ने यह भी कहा कि उनको इस बात का अंदाजा पहले से ही था। और अब इसकी सच्चाई भी सामने आ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले इसकी डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच था, लेकिन अब उसे 6.25 इंच एमोलेड कर दिया गया है।

खूबियों की डिटेल भी हटाई

इसमें 12GB होने की भी बात कही गई थी, लेकिन वह भी अब कहीं नहीं दिख रहा। इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच कई सवाल पैदा हो गए हैं कि आखिर ट्रंप मोबाइल को लेकर आखिर क्या चल रहा है? खूबियों के लिहाज से देखें तो इसमें 16MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 20W की चार्जिंग है।

कुछ विश्लेषकों को संदेह है कि इसकी डिटेल या तो प्लेसहोल्डर टेक्स्ट थे या किसी दूसरे फोन से कॉपी किए गए थे। दूसरों का मानना ​​है कि ट्रम्प मोबाइल ने घोषणा के बाद सप्लायर्स बदल दिए होंगे। असल में इसकी सच्चाई क्या है कोई नहीं जानता।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X