क्या आपका बंद हुआ Paytm FASTag खाता ?, कैसे चेक करें Paytm FASTag स्टेटस, यहां जानें सबकुछ
Paytm FASTag: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) को 15 मार्च के बाद कई सेवाओं के लिए नए कस्टमर्स को स्वीकार करने से रोक दिया है।
इसके बाद कोई भी ग्राहक खाता, प्रीपेड कार्ड, पेटीएम वॉलेट, फास्टैग, NCMC कार्ड जमा, क्रेडिट स्वीकार नहीं करेगा। यानी कि, Paytm FASTag यूजर्स को 15 मार्च तक अपना खाता बंद करना होगा और किसी दूसरे NHAI-अधिकृत जारीकर्ता से नया FASTag लेना होगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि, सरल यात्रा के लिए और टोल प्लाजा पर असुविधा से बचाव के लिए NHAIने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च 2024 से पहले ही किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग खरीदने की सलाह दी थी। जिससे पेनाल्टी से बचने में मदद मिलेगी।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंधों के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पेटीएम फास्टैग यूजर 15 मार्च के बाद बचे राशि को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। लेकिन वे भुगतान करने के लिए अपने बचे राशि का उपयोग कर सकते हैं।

Paytm FASTag स्टेटस कैसे चेक करें-
- पेटीएम टोल फ्री नंबर 1800-120-4210 पर कॉल करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को मेंशन करें। जिसके साथ वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) या टैग आईडी के साथ टैग रजिस्टर्ड किया गया है।
- फास्टैग बंद होने की पुष्टि करने के लिए, पेटीएम पेमेंट बैंक ग्राहक सहायता एजेंट आपसे संपर्क करेगा।
- इसके अलावा, ग्राहक 'फास्टैग' श्रेणी और एक उपयुक्त मुद्दे का चयन करके अपने Paytm App के 24x7 सहायता अनुभाग से अपनी समस्या बता सकते हैं।
NETC FASTag स्टेटस कैसे चेक करें-
- सबसे पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा: https://www.npci.org.in/what-we-do/netc-fastag/check-your-netc-fastag-status
- अब यहां FASTag ID या फिर वाहन द्वारा सर्च किए गए Captcha को भरें।
- अब आगे 'Check status' पर क्लिक करें
- ऐसे पता करें Paytm FASTag एक्टिव है या नहीं?
- यदि आपके पास एक सक्रिय टैग है - तो आप इसे अपने FASTag उप-वॉलेट में "टैग प्रबंधित करें" अनुभाग के अंतर्गत देख सकते हैं।
वेबसाइट के माध्यम से FASTag बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें-
- अपने वाहन के लिए फास्टैग जारीकर्ता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने फास्टैग खाते में लॉग इन करें और अपने फास्टैग खाते की शेष राशि की जांच करने का विकल्प देखें।
- पिछले भुगतानों के बारे में अधिक जानने के लिए फास्टैग खाता विवरण देखें।
ऐसे FASTag बैलेंस ऑनलाइन चेक करें-
- सबसे पहले अपने वाहन के लिए फास्टैग जारीकर्ता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने फास्टैग खाते की बचे राशि की जांच करने का ऑप्शन देखें।
- अब आप पिछले भुगतानों के बारे में अधिक जानने के लिए फास्टैग खाता विवरण देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








