5G Launch Date In India : IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने दी 5G सर्विस लॉन्च होने की जानकारी?
स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद लोगों को अब इंतजार है तो 5G नेटवर्क के लॉन्च होने का. वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने अभी तक नेटवर्क लॉन्चिंग की कोई तारीख नहीं बताई है. हालांकि IT Minister Ashwini Vaishnav ने 5G लॉन्चिंग पर नई जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कंपनियां तेजी से इस पर काम कर रही हैं और जल्द ही सर्विस शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने गुरुवार को बताया कि भारत में 5G सर्विस 12 अक्टूबर तक लॉन्च हो जाएगी. लॉन्चिंग के बाद दूसरे शहरों और कस्बों में इसका विस्तार किया जाएगा.

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमें उम्मीद है कि 5G अगले दो से तीन साल में देश के हर हिस्से में पहुंच जाए. इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों पर फोकस कर रही है.
इसे भी पढ़ें :एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के बाद भी कैसे आपकी WhatsApp Chat हो जाती है Leak? जाने यहां
5G स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद Department of telecommunication को 17,876 करोड़ रुपये की पेमेंट मिल चुकी है. हाल में हुए ऑक्शन के लिए Airtel, Jio, Vodafone Idea (Vi) और Adani Data Network ने यह भुगतान किया है.
नीलामी में 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोली
5G स्पेक्ट्रम नीलामी में टेलीकॉम कंपनियों ने 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई है. इसमें सबसे ज्यादा jio ने बोली लगाई है. 5G सर्विस लॉन्च डेट की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

Airtel और Jio दोनों तैयार
Airtel ने प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी थी कि वह इस महीने यानी अगस्त में ही सर्विस की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं अभी तक jio ने तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन 29 अगस्त यानी दो दिन बाद होने वाली AGM के साथ ही कंपनी इसकी शुरुआत कर सकती है. Reliance Industries की AGM में jio से जुड़ी बड़ी जानकारियां हर साल दी जाती रही हैं. बात फिर चाहे कंपनी के किसी भी प्लान्स की हो या फिर सस्ते smartphone की.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








