Home
News

फेसबुक पर लगा एक करोड़ यूरो का जुर्माना

कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आरोप लग रहेे हैं कि फेसबुक ने अपने कुछ यूजर्स का डाटा कुछ कंपनियों को बेचा है। हालांकि फेसबुक ने इस बात से साफ इंकार किया है। यूजर्स का डाटा बिना सूचित किए बेचने को लेकर इटली के नियामक ने फेसबुक पर 1 करोड़ यूरो का जुर्माना लगा दिया है। इटली पोर्टल 'द लोकल' में शनिवार को बताया गया कि "प्रतिस्पर्धा वॉचडॉग ने फेसबुक पर दो जुर्माना लगाया है, जिसकी कुल रकम 1 करोड़ यूरो है।"

फेसबुक पर लगा एक करोड़ यूरो का जुर्माना

फेसबुक कर रहा समीक्षा

इटली के एजीसीएम कंज्यूमर एंड मार्केट वॉचडॉग ने बताया कि "फेसबुक लोगों को भ्रामक रूप से साइन अप करवाता है। क्योंकि वह यूजर्स को यह जानकारी नहीं देता है कि वह किस प्रकार से उनके आंकड़ों का वाणिज्यिक इस्तेमाल करता है।" जो गलत है। प्राधिकरण ने फेसबुक को साफतौर पर निर्देश दिया है कि वह इसके लिए यूजर्स से अपने वेबसाइट और ऐप पर माफी मांगे।

इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे प्राधिकरण के निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, "हम उनकी चिंताओं को हल करने के लिए उनके साथ काम करने की उम्मीद करते हैं। इस साल हमने लोगों को यह समझने में मदद करने के लिए हमारी शर्तों और नीतियों को स्पष्ट किया कि हम डेटा का उपयोग कैसे करते हैं और हमारा व्यवसाय कैसे काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
For some time Facebook has been accused of social media platforms that Facebook has sold some of its users data to some companies. However, Facebook has denied that fact. The Italian regulator has imposed a fine of 1 million euros on Facebook for selling users' data without informing. Let's know about this in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X